{"_id":"5a1da2524f1c1bb6678bead3","slug":"171511891538-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के स्वागत को सजने लगी ताजनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के स्वागत को सजने लगी ताजनगरी
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आना प्रस्तावित है। विश्वविद्यालय स्तर पर समारोह की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं, तो नगर निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के चलते नगर निगम की टीम ने मंगलवार को खंदारी परिसर के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने खंदारी स्थित हनुमान मंदिर से विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर और हाईवे तक अभियान चलाया। सहायक नगर आयुक्त ने कई अस्थायी अतिक्रमणों को हटवाया और कुछ लोगों को बुधवार तक अपने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
खंदारी परिसर के आसपास सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। परिसर के बाहर बने डलाबघर को साफ करने के साथ-साथ आसपास की सफाई कराने के निर्देश दिए। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि खेरिया एयरपोर्ट से लेकर खंदारी परिसर तक मार्ग में कहीं भी अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाएगा। चाक चौबंद सफाई व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
खंदारी परिसर में हो रही रंगाई पुताई
दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। परिसर में रंगाई पुताई का काम शुरू हो गया है। परिसर के अंदर पेड़ पौधों की छटाई शुरू हो गई है। सड़कों को भी नए सिरे बनाया गया है।
मैदान में पंडाल लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। समारोह पांच दिसंबर को होगा उससे दो दिन पहले पंडाल सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया जाएगा। आगे का कार्य सुरक्षा एजेंसियों की देखरेख में होगा।