{"_id":"5a10717a4f1c1b60678bc15b","slug":"171511027066-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे पहले मतदान करें, बाद में और कोई काम करें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे पहले मतदान करें, बाद में और कोई काम करें...
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में मतदाता जागरूकता रैली निकालते डीएम,एसपी के साथ लायंस क्लब एवं व्यापार मंडल के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। 22 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए जनसामान्य में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। डीएम आरपी सिंह ने झंडी दिखा कर प्रभु पार्क से रैली को रवाना किया। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार, उद्यमियों व व्यापारियों तथा नागरिकों के साथ मैन मार्केट में रैली के साथ पैदल भ्रमण किया।
डीएम ने समस्त पुरुष एवं महिला मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अपना वोट अवश्य डालें। निर्वाचन लोकतंत्र का पर्व है। आपका वोट अमूल्य है, इसे बेकार न जाने दें। अपने वोट के महत्व को समझें। किसी के दबाव, लालच में न आएं, भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र का मजबूत बनाएं। रैली में कासगंज नगर के गणमान्य नागरिक विभिन्न विद्यालयों की बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में बैनर, पट्टिकाएं लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे।
‘सबसे पहले मतदान करें, बाद में और कोई काम करें।’ ‘मतदान हमारा अधिकार है।’ मतदाता जागरूकता रैली प्रभु पार्क से शुरू होकर मैन मार्केट, गांधी मूर्ति, घंटाघर होते हुए सोरों गेट स्थित नगर पालिका परिसर में जाकर समाप्त हुई। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, सीएमओ डा. रंगजी दुबे, डीआईओएस, बीएसए व अन्य अधिकारियों, लाइंस क्लब गोल्ड के पदाधिकारियों ने रैली में हिस्सा लिया। व्यापारी नेता सतीश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, दविंदर चंडौक, रजत बिड़ला, राज गुप्ता, सुनील गुप्ता, अनिल अग्रवाल, अनीश अग्रवाल, मनीष, विकास गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, आनंद मोहन, दिलीप अग्रवाल रहे।