{"_id":"59fb57bc4f1c1baf678b8f9d","slug":"171509644220-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात महीने में भी बेखौफ दौड़ रहे हैं डग्गामार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात महीने में भी बेखौफ दौड़ रहे हैं डग्गामार वाहन
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
डग्गामार वाहन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नवंबर का महीना यातायात माह के तौर पर मनाया जा रहा है। इसके बावजूद जिले में डग्गामारी वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग की कवायद भी बौनी साबित हो रही है। पुलिस प्रशासन भी जांच भी दोपहिया वाहनों तक सीमित रहती है।
जिले में अभी यातायात माह के तहत जगह-जगह वाहनों की जांच की जा रही है। पर, इस दौरान डग्गामार वाहनों को कोई अधिकारी हाथ तक नहीं लगा रहा है। आलम यह है कि डग्गामार वाहन चालक मानक से ज्यादा सवारियां बैठाकर ले जा रहे हैं। यातयात माह में इसमें रोक नहीं लगने से साफ है कि परिवहन विभाग इनके आगे बौना साबित हो रहा है।
जिले के औंछा मार्ग पर ही देखें तो हर रोज डग्गामार वाहन चालक सवारियों को लटकाकर ले जाते हैं। यह रास्ता कई जगह पर खराब है। इसके बाद भी इन सवारियों की जान की परवाह न तो वाहन चालकों है और नहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों को।
विज्ञापन
यात्रियों के मुताबिक इस मार्ग पर ज्यादा वाहनों की संख्या नहीं होने के कारण मजबूरी में बैठना पड़ता है। वाहनों की संख्या कम होने का फायदा डग्गामार वाहन चालक उठाते हैं। इस दौरान वह सवारियों से मनमाना किराया भी वसूल किया जाता है। विरोध करने पर वाहन चालक अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं।