{"_id":"59f20a6e4f1c1ba7678b7cfe","slug":"171509034606-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं की नई सोच से राष्ट्र छू सकता है नई ऊंचाइयों को-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं की नई सोच से राष्ट्र छू सकता है नई ऊंचाइयों को-डीएम
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
apj abdul kalam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यालय की मनीषा पत्रिका के डॉ. कलाम विशेषज्ञ का गुरुवार को विमोचन किया गया। पत्रिका विमोचन के दौरान डॉ. कलाम के जीवन के बारे में भी छात्रों को जानकारी दी गई।
गुरुवार को जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा जीवन में रंग हम अपनी मेहनत से भरते हैं। डॉ. कलाम के बारे में बताते हुए कहा कि वह एक गरीब परिवार से थे। तब किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह बालक आगे चलकर मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध होगा। उन्होंने कड़ी मेहनत से अपने को एक महान वैज्ञानिक बनाया। देश के राष्ट्रपति पद पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी क्षमताओं को सिद्ध करना होगा। छिपी प्रतिभा का सदुपयोग कर परिवार व समाज को नई दिशा देना होगी।
युवाओं की नई सोच से राष्ट्र नई ऊंचाई को छू सकता है। स्वच्छता के लिए कहा कि यदि सभी लोग स्वयं ही अपने घरों पर शौचालय का निर्माण करें तो फिर इस पर जो धन सरकार खर्च करती है उसको राष्ट्र के उत्थान के अन्य कार्यों में लगाया जा सकता है। युवा अपनी शिक्षा के साथ ही कुछ समय अपने परिवार, समाज, गांव व परिवेश को दें। खुले में शौच जाने से होने वाली हानियों से ग्रामीणों को जागरूक करें साथ ही शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
महाविद्यालय के सचिव वी के जैन ने कहा कि छात्र छात्राएं शिक्षित होकर परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करें। पत्रिका के संपादक डा. राधा कृष्ण दीक्षित ने पत्रिका में समाहित किए गए डा. कलाम के जीवन से जुड़े पहलुओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डा. राकेश मधुकर ने किया। इस दौरान प्राचार्य डा. वीके तोमर, डा. आदर्श मोहन राठी, डा. एपी गुप्ता, डा. नरेश भारद्वाज, डा. विजेद्र कुमार, डा. मिथलेश वर्मा, डा. मिथलेश पांडे, डा. पूनम रानी शर्मा, डा. रानू शर्मा आदि मौजूद रहे।