फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जानबूझकर गायब कराए गए 1.65 लाख वोटर

जानबूझकर गायब कराए गए 1.65 लाख वोटर

Wed, 25 Oct 2017 08:12 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
जानबूझकर गायब कराए गए 1.65 लाख वोटर
- फोटो : demo pic
मथुरा। नगर निगम की मतदाता सूची को लेकर हो मची हायतौबा के बीच सभी विपक्षी दल एक मंच पर आ गए हैं। सूची से 1.65 लाख लोगों के नाम गायब करने की तोहमत सीधे भाजपा पर लगाई जा रही है। विपक्षी दलाें के सभी शीर्ष नेता बुधवार को पत्रकार वार्ता में डेंपियर नगर में एक मंच पर आ गए। इसकी अगुवाई करते हुए पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि यह जनता का चीरहरण है। मतदाता सूची से ऐसे 1.65 लाख मतदाता गायब कर दिए हैं, जो दलित, पिछडे़ वर्ग और वर्ग विशेष के हैं। उन्होंने कहा कि इसमें सुधार न हुआ तो आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। रालोद जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन की नीयत ठीक नहीं है। निर्वाचन आयोग को निष्पक्ष चुनाव के लिए कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहनसिंह सिसौदिया ने कहा कि जानबूझकर मतदाता सूची में गड़बड़ी की जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि परिसीमन में भी भाजपा ने मनमर्जी की है। अब यही दौर मतदाता सूची को लेकर चल रहा है। सूची लखनऊ में तैयार हो रही है। भाजपा हताश है, इसीलिए ये सब कोशिश हो रही हैं। आप नगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने भी गंभीर आरोप लगाए। बसपा नेता महेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार की कोशिश मतदाता सूची में ऐसे मतदाताओं को हटाने की है, जो भाजपा की हार का कारण बन सकते हैं। यहां रालोद नेता रविंद्र नरवार, कांग्रेस नेता यतेंद्र मुकदम, जागेश्वर यादव, जगदीश शर्मा और अनामिधन्य तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed