{"_id":"597f77f14f1c1b56128b4658","slug":"171501526001-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे युवकों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे युवकों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मृतक जितेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसागंज। बटेश्वर से कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे तीन कांवड़ियों को सोमवार सुबह ट्रैक्टर ने टक्कर मारी दी। इससे तीनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया। वहीं दो को शिकोहाबाद रेफर किया गया।
अहमदपुर निवासी जितेंद्र, संतोष व दखिनारा निवासी कुलदीप सिंह दो दिन पूर्व कांवड़ लेने सोरो गये थे। रविवार की शाम बटेश्वर पहुंचने के साथ ही तीनों युवक कांवड़ चढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे तभी नसीरपुर मोड़ पर सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर ने कांवड़ियों की बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी होते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे और और तीनों युवक को इलाज के लिये सिरसागंज लेकर आए, जहां जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। वहीं संतोष व कुलदीप को इलाज के लिए शिकोहाबाद रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक कांवड़िए के परिवारीजन युवक के शव को तीन घंटे तक सिरसागंज अस्पताल में लेकर बैठे रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिरसागंज व तहसीलदार ने किसी तरह से परिवारीजनों को समझाबुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा।