फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आज आएंगे मंडलायुक्त, अपर आयुक्त ने देखी तैयारियां

आज आएंगे मंडलायुक्त, अपर आयुक्त ने देखी तैयारियां

Sat, 17 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
आज आएंगे मंडलायुक्त, अपर आयुक्त ने देखी तैयारियां
दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। मंडलायुक्त के. राममोहन राव के 17 जून को जिले में निरीक्षण को आने से पूर्व शुक्रवार को अपर आयुक्त प्रभात कुमार शर्मा एवं कर्मेंद्र सिंंह ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियां ठीक करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


बता दें कि मंडलायुक्त के.राममोहन राव 17 जून को जिले में निरीक्षण के लिए आ रहे हैं। जिला प्रशासन ने मंडलायुक्त के निरीक्षण की सभी तैयारियां कर ली हैं। अभिलेखों को दुरुस्त करने, कार्यालय, परिसर की साफ सफाई की गई है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त के निरीक्षण की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को अपर आयुक्त प्रभात कुमार शर्मा, कर्मेंद्र सिंंह कलक्ट्रेट पहुंचे। संयुक्त रूप से प्रत्येक अनुभाग का निरीक्षण किया। राजस्व अभिलेखागार में अभिलेखों का रख-रखाव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्याय सहायक के पटल पर कामकाज की गति देखा। लोकतंत्र सेनानी के साथ बड़े अपराधियों के जिला बदर किए जाने आदि के संबंध में जानकारी की। आर्म्स सहायक के साथ सीआरए कार्यालय की जांच की। किसानों को आपदा के लिए मिली धनराशि में 23 करोड़ की वापसी के बाद मात्र छह करोड़ की डिमांड भेजे जाने संबंधी अभिलेखों की पड़ताल की। डीएलआरसी में ही यूपीडा के भुगतान संबंधी पुराने मामलों को देखा।


एलबीसी कार्यालय में भी निरीक्षण करते हुए कहा कि निकायों के कामकाज के ढर्रे को सुधारा जाए। भूमाफियाओं के चिह्नांकन की प्रगति देखी। मौके पर एडीएम उदय सिंंह, एडीएम न्यायिक ज्ञानेंद्र कुमार सिंंह, प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र सिंंह भदौरिया, सुनील भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed