{"_id":"593998c24f1c1bfd418b4590","slug":"171496946882-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटेभर की बारिश में घर, दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटेभर की बारिश में घर, दुकानों में घुसा पानी
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/कुरावली/किशनी/भोगांव। गुरुवार दोपहर आई आंधी और झमाझम बारिश ने भले ही गरमी से राहत दी। मौसम कुछ समय के लिए सुहाना हो गया। पर, बारिश के चलते देहात के कई क्षेत्रों में तो घरों तक में पानी घुस गया। वहीं पेड़, खंभे गिरने से कई क्षेत्रों में रातभर बत्ती भी गुल रही। इससे लोगों को उमस के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।
दोपहर में लगभग एक बजे आंधी के साथ ही बारिश हुई। इसके चलते मौसम सुहावना हो गया। देहात में जहां झमाझम बारिश हुई। वहीं शहरी में रिमझिम बारिश हुई। इसके चलते देहात क्षेत्र के साथ ही शहर के भी कई हिस्सोें में बिजली गुल हो गयी।
कुरावली में गुरुवार की दोपहर अचानक आसमान में काली घटाएं घिर आईं। इसके बाद आंधी आने से कसबा के कारण सदर बाजार में दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। लोग अपने घरों को चले गए। जिसके बाद झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
इसके बाद धूप निकलने से उमस का सामना करना पड़ा। परेशान लोग बिजली का इंतजार करते रहे। लेकिन शाम तक बिजली न आने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता ताराचंद्र का कहना है कि आंधी पानी के कारण थोरवा बिजलीघर से कुरावली बिजलीघर की लाइन में फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई है। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।
वहीं किशनी में बरसात से पूर्व आई आंधी के कारण शमशेरगंज में संजू मिश्रा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर अचानक विद्युत पोल गिर गया। लोहे का पोल उखड़कर मंदिर के लेंटर से टिक गया। गनीमत रही कि मंदिर को कोई नुकसान नही हुआ। पास में ही एक पुराना पीपल का पेड़ भी गिर गया। वहीं कटरा समान में झमाझम बारिश के कारण दुकानों और घरों में पानी घुस गया। भोगांव में भी अपराह्न एक बजे से लेकर 2.30 बजे तक झमाझम बारिश हुआई। इसके चलते गलियों में पानी भर गया।