फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   170 mischievous monkeys trapped in the corporation's trap

Agra News: निगम के जाल में फंसे 170 उत्पाती बंदर

Wed, 30 Nov 2022 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
170 mischievous monkeys trapped in the corporation's trap
फिरोजाबाद ! दुर्गा नगर क्षेत्र की गलियों से बंदरों को पकड़ती टीम - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम और वन विभाग के कर्मचारियों ने तीन जगहों पर जाल फैलाया। कड़ी मशक्कत के बाद अलग-अलग वार्ड के तीन मोहल्ला से 170 बंदरों को पकड़ा गया। पूरे अभियान के दौरान बंदर पकड़ने वाली टीम में शामिल कर्मचारियों के हौसलों को देख आसपास के लोग सिहर गए।
विज्ञापन

वन विभाग और निदेशक व संरक्षक वन्य जीव निदेशालय लखनऊ की अनुमति हासिल करने के बाद नगर निगम ने शहर के अलग-अलग वार्डों में बंदर पकड़ने को अभियान चलाया हुआ है। बुधवार को बंदर पकड़ने को नामित ठेकेदार के कर्मचारियों ने नई बस्ती, दुर्गानगर और एसआरके डिग्री कॉलेज में जाल फैलाया। बंदर पकड़ने वाली टीम में शामिल धर्मेंद्र नामक कर्मचारी के साहस को देख आसपास के लोग भी सिहर उठे। बेखौफ धर्मेंद्र बंदरों को पकड़ने वाले जाल में अंदर घुस गया तथा खानपान की चीजें दिखाकर बंदरों को जाल में आने की लिए इशारे करते दिखा।
विज्ञापन

हालांकि तीन जगहों पर चले अभियान के दौरान कुल 170 उत्पाती बंदर पकड़े गए, जिनमें नई बस्ती में 80, दुर्गानगर में 48 और एसआरके डिग्री कॉलेज से 42 बंदरों को पकड़ा गया। अभियान के दौरान क्षेत्रीय पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed