{"_id":"662b6842abe388b84300a04d","slug":"17-tourists-fell-unconscious-in-taj-mahal-due-to-scorching-heat-in-agra-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजमहल में गश खाकर गिरे 17 सैलानी, प्राथमिक चिकित्सा दी गई; भीषण गर्मी से बेहोश हो रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजमहल में गश खाकर गिरे 17 सैलानी, प्राथमिक चिकित्सा दी गई; भीषण गर्मी से बेहोश हो रहे पर्यटक
Fri, 26 Apr 2024 03:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Apr 2024 03:39 PM IST
सार
ताजमहल में गश खाकर 17 सैलानी गिर गए। इन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई है। ताज में पर्यटक भीषण गर्मी से बेहोश हो रहे हैं।
विज्ञापन
Agra: ताजमहल में गश खाकर गिरे 17 सैलानी, प्राथमिक चिकित्सा दी गई
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण गर्मी के कारण ताजमहल में पर्यटक गश खाकर गिर रहे हैं। दोपहर में दहकते संगमरमर पर पैदल चलते हुए 17 सैलानी बेहोश होकर गिर गए। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और सीआईएसएफ ने प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की और डिस्पेंसरी भेजा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ताजमहल में 17 सैलानी बेहोश हो गए। इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। सात साल की देवयानी शेलर परिवार के साथ महाराष्ट्र के रत्नागिरी से ताजमहल देखने आई थीं। गर्मी सहन नहीं हो सकी और हालत खराब होने पर डिस्पेंसरी ले जाई गईं।
विज्ञापन
ताजमहल पर जिन पर्यटकों की तबीयत बिगड़ी, उनमें अरुण एटी, कोलकाता से आई पूर्णिमा विश्वास, नीलेश बिसन लांबा, देवयानी शेलर, कोयंबटूर से आई नीतू उर्मिला, सुरजा, पलक्कड़ से आई गोपिका, कोवलम से आई शाकिया नसीन और मल्लापुरम के मो. राजल की तबीयत खराब होने पर उन्हें ताजमहल में ही प्राथमिक चिकित्सा दी गई।
विज्ञापन
एएसआई की ‘मे आई हेल्प यू’ टीम ने ओआरएस पिलाया, वहीं उल्टी और बेहोशी वाले पर्यटकों को डिस्पेंसरी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें होटल भेज दिया। ताजमहल में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक लाल पत्थर और संगमरमर दहकता है, ऐसे में सुबह सूर्योदय और शाम को सूर्यास्त में ही पर्यटक जा रहे हैं, लेकिन बाहर से आने वाले पर्यटक ताज की झलक पाने के लिए दोपहर में पहुंच जाते हैं।