फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   17 crore to take too, not removing poles

17 करोड़ ले भी लिए, खंभे भी न हटाए

Sun, 12 Jun 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 12 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
17 crore to take too, not removing poles
17 करोड़ ले भी लिए, खंभे भी न हटाए - फोटो : Amar Ujala
ताजगंज प्रोजेक्ट
विज्ञापन

शहर में फ्री, लेकिन ताजगंज में पैसे लेकर लाइन अंडरग्राउंड कर रही टोरंट
कोबल स्टोन लगाने का काम तेज, खंभे लगे होने से छोड़ा जा रहा क्षेत्र

197 करोड़ रुपये के ताजगंज प्रोजेक्ट में मलमल पर टाट के पैबंद दिखाए जा रहे हैं, वो भी तब, जब 17 करोड़ रुपये बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने के दिए गए हैं। राजकीय निर्माण निगम ने 17 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम टोरंट पावर को एचटी और एलटी तारों को भूमिगत करने के लिए दी है। पूर्वी गेट पर तो कुछ खंभे हटा दिए गए, लेकिन दक्षिणी गेट पर बिजली के तारों का संजाल और गिरासू खंभे ताज की छवि खराब कर रहे हैं। कोबल स्टोन का काम दक्षिणी गेट पर तेजी से हो रहा है, लेकिन खंभे लगे होने से उतने क्षेत्र को छोड़ दिया जा रहा है। खंभे हटाने के बाद वह हिस्सा खराब दिखाई देने लगेगा।
ताजमहल के 100 मीटर क्षेत्र में 250 से ज्यादा गिरासू खंभे हैं, लेकिन इन्हें हटाने का काम टोरंट धीमे कर रहा है। जो केबल टोरंट ने अंडरग्राउंड किए भी थे, उनमें फाल्ट होने से उन्हें बदलने की जगह केबल बाईपास कर ओवरहेड ही डाल दी जा रही है। करीब 52 खंभे ऐसे रह गए हैं जो कुत्ता पार्क से लेकर पश्चिमी गेट तक लगे हैं। शुक्रवार को फाल्ट की स्थिति में टोरंट ने ओवरहेड ही केबल लगाई, जबकि यहां नलिका में केबल लगाने का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन


ताजगंज क्षेत्र में हमने कुछ खंभे हटाए हैं, लेकिन सभी खंभे हटाने पर पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाएगा। बिजली के खंभों पर ही नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट लगा रखी है। जब तक स्ट्रीट लाइट का वैकल्पिक इंतजाम नहीं होता, तब तक खंभे नहीं हटाए जा सक ते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरओ, टोरंट पावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed