{"_id":"da20124200c5b21742ea37a4735d79d3","slug":"17-candidates-found-employment-in-job-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 17 अभ्यर्थियों को मिली जॉब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 17 अभ्यर्थियों को मिली जॉब
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवायोजन कार्यालय में लगे रोजगार मेले में 17 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली। यहां गुरुवार को लगे मेले में 832 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें गुड़गांव की ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी और आगरा की मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इंश्योरेंस कंपनी ने 17 को चयनित कर लिया। वहीं टेलीकॉम कंपनी ने चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी में एक और साक्षात्कार के लिए बुलाया है। सहायक निदेशक रमाशंकर ने बताया कि टेलीकॉम कंपनी ने चयनित अभ्यर्थियों की संख्या नहीं बताई है। अपर सांख्यिकी अधिकारी रामखिलाड़ी सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को भी ऐसा आयोजन होगा।
आवेदन फार्म कचरे में देख हंगामा
कार्यालय स्थित एक कक्ष के कोने में आवेदन फार्म का ढेर देख अभ्यर्थियों ने हंगामा मचाया। इसमें पंजीकरण के लिए बेरोजगारों के प्रार्थना पत्र थे। निदेशक ने बताया कि पंजीकरण निरस्त होने वाले अभ्यर्थियों के फार्म हैं। अब सभी का विवरण ऑनलाइन होता है। ये फार्म निस्तारण के लिए कक्ष में रखे हुए हैं।