{"_id":"60a0f5c243600a6f967340c1","slug":"167-illiterate-people-won-panchayat-member-election-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 10 विकास खंडों में 167 निरक्षर लोग संभालेंगे क्षेत्र पंचायत सदस्य की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 10 विकास खंडों में 167 निरक्षर लोग संभालेंगे क्षेत्र पंचायत सदस्य की कुर्सी
Sun, 16 May 2021 04:06 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 May 2021 04:06 PM IST
सार
मथुरा जिले में कुल 879 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में सर्वाधिक निरक्षर छाता क्षेत्र पंचायत से चुनकर आए हैं। सबसे कम निरक्षर बलदेव ब्लॉक से चुने गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुने गए 879 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 167 बिल्कुल निरक्षर हैं। आधे से अधिक जो साक्षर हैं, उन्होंने भी सिर्फ गांव के स्कूल का ही मुंह देखा है। गांव के विकास की तमाम सरकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण कड़ी माने जाने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य योजनाओं को समझने के लिए दूसरों की वैशाखी पर निर्भर रहेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा का भले ही प्रचार प्रसार किया जा रहा हो लेकिन गांवों में आज भी निरक्षर ही हावी हैं। इस कारण गांवों के शिक्षित लोग विकास के लिए चुनी जाने वाली सरकार का या तो चुनाव ही नहीं लड़ते या फिर लोग उनका चयन नहीं करते हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुने गए कुल जनप्रतिनिधियों में आधे से अधिक की शिक्षा प्राइमरी तक ही है।
विज्ञापन
क्षेत्रवार निरक्षर विजयी प्रत्याशी
इसके अलावा जो शिक्षित हैं, उनमें से पांच प्रतिशत क्षेत्र पंचायत सदस्य ही इंटरमीडिएट या स्नातक तक की शिक्षा पाए हैं। मथुरा ब्लॉक में 69 में से 14 निरक्षर, गोवर्धन ब्लॉक में 89 में से 38 निरक्षर, बलदेव ब्लॉक 93 में से 8 निरक्षर, फरह ब्लॉक में 77 में से कुल 16 निरक्षर हैं।
विज्ञापन
चौमुंहा ब्लॉक में 67 में से 16 निरक्षर , छाता ब्लॉक में 92 में से 46 निरक्षर, नंदगांव में 68 से 12 निरक्षर, नौहझील 92 में से 10 निरक्षर, राया ब्लॉक में 81 में से 8 निरक्षर हैं। मांट क्षेत्र पंचायत सदस्यों में मांट ब्लॉक में कुल 84 में 15 क्षेत्र पंचायत सदस्य निरक्षर हैं।
नामांकन में नहीं लिखी शिक्षा
कुछ नामांकन ऐसे भी पाए गए हैं, जिसमें शिक्षा तक अंकित नहीं की है। जिसके चलते निर्वाचन आयोग की साइट पर इनकी शिक्षा तक नहीं लिखी गई है।
नहीं चढ़ सकी सूची
मांट में कुछ तकनीकि खामियों के कारण निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की लिस्ट नहीं चढ़ सकी है। इसकी जानकारी देते हुए ग्रामीण अभियंत्रण के सहायक अभियंता अनिल अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही यह सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर चढ़ा दी जाएगी।
नामांकन में नहीं लिखी शिक्षा
कुछ नामांकन ऐसे भी पाए गए हैं, जिसमें शिक्षा तक अंकित नहीं की है। जिसके चलते निर्वाचन आयोग की साइट पर इनकी शिक्षा तक नहीं लिखी गई है।
नहीं चढ़ सकी सूची
मांट में कुछ तकनीकि खामियों के कारण निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की लिस्ट नहीं चढ़ सकी है। इसकी जानकारी देते हुए ग्रामीण अभियंत्रण के सहायक अभियंता अनिल अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही यह सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर चढ़ा दी जाएगी।