{"_id":"5cd986babdec2207456340e6","slug":"161557759674-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी की समस्या से त्रस्त लोगों ने मटके फोड़कर जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी की समस्या से त्रस्त लोगों ने मटके फोड़कर जाम लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। हाथों में खाली बर्तन, सड़क पर झाड़ियां, चेहरे पर गुस्सा और ऊर्जा मंत्री मुर्दाबाद के नारे। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वार्ड नंबर 21 के क्षेत्र धौरेरा में पिछले 15 दिनों से बिजली न आने और वर्षों से पेयजल समस्या से त्रस्त लोगों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। गुस्साए लोगों ने सुबह 9 बजे मथुरा-वृंदावन रोड को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने मटके फोड़े और खाली बर्तन लेकर नगर निगम व ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
धौरेरा के महिला, पुरुष व बच्चों ने सुबह मुख्य मार्ग पर झाड़ियां, लकड़ी व दुकानों का सामान रखकर सड़क जाम कर दी। दोनों ओर से यातायात ठप हो गया। महिलाओं ने लाठी-डंडे हाथ व खाली बर्तन हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। सड़क पर खाली मटके भी फोड़े। करीब 40 मिनट बाद मौके पर स्थानीय पुलिस को लेकर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे भी पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, लोग अपनी मांगों पर ही अड़े रहे। बाद में विद्युत विभाग व नगर निगम के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर दिए गए आश्वासन के बाद ज्ञापन लेकर जाम खुल सका। प्रदर्शन के दौरान विक्रम सिंह, सत्यवीर, अशोक कुमार, दाऊदयाल भारती, राकेश, धीरज कुमार, सुरेश, जितेंद्र सिंह, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
यात्रियों को हुई परेशानी
करीब डेढ़ घंटे तक लगे इस जाम में वृंदावन आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानियां हुई। जाम के कारण ऑटो में सवारियां बैठी ही रह गईं। वहीं बाइक सवार लोग भी इससे परेशान हुए। काफी देर बाद जाम खुल सका। स्थानीय महिला संगीता व अन्य लोगों का कहना है कि कोतवाल साहब के कहने पर जाम खोल दिया गया है, लेकिन अगर जल्दी बिजली व पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोगों द्वारा दुबारा प्रदर्शन किया जाएगा।