फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चलती ट्रेन में महिला को प्रसव, दिया बच्ची को जन्म

चलती ट्रेन में महिला को प्रसव, दिया बच्ची को जन्म

Thu, 15 Nov 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन में महिला को प्रसव, दिया बच्ची को  जन्म
टूंडला (फिरोजाबाद)। बुधवार शाम पटरियों पर दौड़ती सुपरफास्ट ट्रेन में महिला को प्रसव हो गया। टूंडला रेलवे स्टेशन पर प्रसूता को महिला चिकित्सक द्वारा अटेंड किया गया। उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस दौरान टूंडला पर नॉन स्टॉप ट्रेन करीब पांच मिनट टूंडला स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन


पटना निवासी पूजा (22) पत्नी श्रीराम यादव नई दिल्ली से पटना जाने के लिए 12398 महाबोधी एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-3 की बर्थ संख्या 70 और 72 पर यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के हाथरस रेलवे स्टेशन से निकलते ही पूजा को प्रसव पीड़ा होने लगी।
विज्ञापन


चलती ट्रेन में पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर पति श्रीराम घबरा गया। इतना ही नहीं आसपास बैठे यात्री परेशान हो उठे। यात्रियों ने कोच में चल रहे टीटीई मनीष पाल (कानपुर हैड क्वाटर) को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीटीई मनीष ने तत्काल इसकी जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला को दी। नियंत्रण कक्ष ने सुपरफास्ट ट्रेन को टूंडला स्टेशन पर रोकने व स्टेशन पर महिला चिकित्सकीय टीम को प्रसूता को अटेंड करने के निर्देश दिए।

ट्रेन टूंडला स्टेशन पहुंचती उससे पहले ही पूजा को ट्रेन में ही प्रसव हो गया। ट्रेन में सवार महिला यात्रियों ने कोच में चादरों से पर्दे लगाकर पूजा का प्रसव कराया। प्रसूता ने एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया। तभी ट्रेन टूंडला पहुंच गयी।

ट्रेन बुधवार सायं 3.25 बजे करीब टूंडला स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही रेलवे चिकित्सालय की महिला चिकित्सक डॉ. कौशिक ने प्रसूता को अटेंड किया तथा प्राथमिक उपचार देते हुए ट्रेन से उतार लिया। इसके साथ ही प्रसूता को चिकित्सालय में भर्ती कराया है।


स्टेशन अधीक्षक अमर सिंह ने बताया कि महाबोधि एक्सप्रेस का टूंडला स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है। प्रसूता यात्री को ट्रेन से उतारने के बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। महिला यात्री को अन्य ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed