{"_id":"5bc8d189bdec2269525f8a9a","slug":"161539887497-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-बोलेरो की भिड़ंत, केबिन में फंसा बोलेरो चालक दो घंटे बाद निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-बोलेरो की भिड़ंत, केबिन में फंसा बोलेरो चालक दो घंटे बाद निकाला
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के बंबा बाईपास स्थित सीएनजी पंप के पास तड़के ट्रैक्टर और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। इसमें बोलेरो चालक स्टेयरिंग के बीच फंस गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने चालक को स्टेयरिंग को कटर से काटने के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर यहां से आगरा रेफर कर दिया।
तड़के करीब पांच बजे आसफाबाद की ओर से तेज गति से आ रही बुलेरो गाड़ी में सामने से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेरो का आगे का हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया था। चालक थाना रामगढ़ के ठारपूठा निवासी हरिओम (25) बुरी तरह से फंस गया था। हादसे की जानकारी होते ही चालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
एसएचओ रामगढ़ भानुप्रताप सिंह ने मौके पर कटर बुलाकर चालक को दो घंटे बाद बाहर निकलवाया जा सका। उसके पैरों में काफी गंभीर चोट लगी थी। उसे जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने के ही कारण आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने बुलेरो-ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। एसएचओ भानुप्रताप सिंह ने कहा कि हादसे के संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आने के साथ अभियोग दर्ज होगा।