{"_id":"5b994e66867a557ea65a4d7c","slug":"161536773734-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवाज दबाने का प्रयास किया तो दो महीने बाद देंगे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवाज दबाने का प्रयास किया तो दो महीने बाद देंगे जवाब
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। एससी-एसटी एक्ट के विरोध को लेकर सभा करने गए भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर को आगरा में हिरासत में लिए जाने पर पंडा सभा में आक्रोश है। वहीं, देवकीनंदन ठाकुर ने बुधवार को शंकराचार्य स्वरूपानंद का आशीष लिया। उन्होंने कहा कि वह सवर्ण समाज की आवाज को दबने नहीं देंगे। शासन-प्रशासन यदि जबरन उनकी आवाज को दबाने का प्रयास करेगा तो वह 2 महीने बाद अपना जवाब देंगे।
बुधवार को गोविंद मंदिर क्षेत्र में पंडा सभा ने बैठक की। ताराचंद्र गोस्वामी ने कहा कि भाजपा शासन आज हिटलरशाही पर उतर आया है।
पूर्व सभासद गोविंद शर्मा ने कहा कि सवर्ण समाज के स्वाभिमान व अधिकारों का दमन करने वाले इस कानून का विरोध कर रहे लोगों को जबरन पुलिस केस में फंसाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह निंदनीय है। बैठक में बाबा जनार्दन स्वामी, सुनील गौतम, लोकेश शर्मा, छोटेलाल, पवन शर्मा, डा. महेंद्र सिंह, गोपाल गौड़, पंकज शर्मा, बाबूलाल, सुरेश उपस्थित थे।
दूसरी ओर अपनी विदेश यात्रा पर जाने से पूर्व देवकीनंदन ठाकुर ने दोपहर 1 बजे उड़िया बाबा आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य स्वरूपानंद से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट का विरोध अखंड इंडिया मिशन के बैनर तले देशभर में किए जाने की बात शंकराचार्य को बताई।