फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नगला हिम्मत में नलकूप पर सो रहे वृद्ध की गला रेत कर हत्या

नगला हिम्मत में नलकूप पर सो रहे वृद्ध की गला रेत कर हत्या

Sun, 26 Aug 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
नगला हिम्मत में नलकूप पर सो रहे वृद्ध की गला रेत कर  हत्या
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के नगला हिम्मत में नलकूप पर सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई। बेटे ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी देहात सहित पुलिस बल पहुंचा। मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना खैरगढ़ के गांव नगला हिम्मत निवासी महेंद्र सिंह (60) पुत्र कायम सिंह गांव के बाहर स्थित नलकूप पर सोते थे। शनिवार शाम घर से खाना खाने के बाद वे नलकूप पर सोने चले गए। नलकूप के पास पेड़ के नीचे महेंद्र सिंह सो रहे थे। रविवार सुबह उनका बेटा अरविंद पहुंचा तो पिता के गले और आसपास खून पड़ा देख उसकी चीख निकली तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी देहात महेंद्र सिंह, सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी, क्राइमब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ंमृतक महेंद्र सिंह के बेटे मेघ सिंह ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसपी देहात महेंद्र सिंह ने कहा कि वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या हुई है। हत्या क्यों की हुई। कारण जानने के लिए पुलिस की टीमे छानबीन कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो वृद्ध की गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वृद्ध का पुराना विवाद भी नहीं है। कुछ दिन पूर्व वृद्ध का शराब पीने वालों से विवाद जरूर हुआ था। महेंद्र सिंह शराबियों को वहां से भगाता था। बताते हैं कि जिस व्यक्ति पर शक की सूई घूम रही है वो रविवार को गांव से गायब था। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed