{"_id":"5b75d01142c7921a411d7d67","slug":"161534447633-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध टैंकर ने टेंपो को मारी टक्कर दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध टैंकर ने टेंपो को मारी टक्कर दो की मौत, पांच घायल
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। एटा रोड पर तेज गति से आ रहे दूध टैंकर ने सवारियों से भरे टेंपो में सामने से टक्कर मार दी। इससे हादसे में एक युवक व एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से भाग गया।
घटना बुधवार दोपहर की है। टूंडला सुभाष चौराहे से टेंपो सवारियां भरकर नगलाबीच जा रहा था। टैंपो में 13-14 यात्री सवार थे। टेंपो एटा रोड पर जैन मंदिर के सामने पहुंचा तभी एटा की ओर से तेज गति से आ रहे टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग यात्रियों की मदद केे लिए दौड़ पड़े। लोगों ने टैंपो में फंसे यात्र्त्रियों को बमुश्किल बाहर निकाला।
हादसा इतना भीषण था कि टैंपो सवार शेखू खान 27 पुत्र शौकत अली निवासी दक्षिण दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ संजय वर्मा व तहसीलदार राजेश वर्मा मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने गंभीर घायल शकुंतला देवी 45 पत्नी कुंदन सिंह निवासी गांव खास सिरसा थाना सिरसागंज, फीरोजाबाद रजनी पत्नी मुकेश कुमार निवासी गांव जारखी थाना पचोखरा सहित छह यात्रियों को उपचार के लिए एफएच मेडीकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां उपचार के दौरान शकुंतला की मौत हो गयी। रजनी की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की रिपोर्ट मृतक शेखू खान के पिता शौकत अली ने टैंकर चालक के विरुद्ध दर्ज करायी है।