{"_id":"5b5761334f1c1bb8538b5052","slug":"161532453171-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से गहराया पेयजल संकट
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शहर में कहीं बिजली कम आने, तो कहीं नलकूप खराब होने से पेयजल संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं-कहीं तो दूषित पेयजल आपूर्ति के चलते लोगों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा।
शहर के 70 वार्डों की साढ़े सात लाख से अधिक जनता को पेयजल मुहैया कराने की जिम्मेदारी नगर निगम पर है, परंतु करोड़ों का बजट खर्च होने के बावजूद नगर निगम आधी आबादी को पानी मुहैया नहीं करा पा रहा। शहर में लगवाए गए कई नलकूप ग्रामीण क्षेत्र की सप्लाई से जुड़े हैं। बिजली कम आने से जलेसर रोड के मोहल्ला शांति नगर, इंद्रा नगर, शिव कालोनी के लोग बूंद-बूंद पानी को परेशान हैं।
इधर बिजली की समस्या के चलते मायापुरी, सती आश्रम सहित कई टंकियां पूरी नहीं भर पा रहीं, जिससे यहां के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। आसफाबाद क्षेत्र में कई दिनों से दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। जलकल विभाग के सहायक अभियंता पीके सिंह ने टीम के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इधर मथुरा नगर में भी कई दिनों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लोगों में आक्रोश है।