{"_id":"5b1579034f1c1bf46e8b6128","slug":"161528133891-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते मिले दरोगा, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते मिले दरोगा, लाइन हाजिर
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नवागत पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा रविवार की रात्रि को पुलिस व्यवस्था के निरीक्षण के लिए औचक रूप से निकले। निरीक्षण के दौरान उन्हें इनायती चौकी प्रभारी दरोगा के सोते हुए मिले। इस पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
नवागत पुलिस अधीक्षक ने शनिवार की रात्रि को यहां पहुंचकर पदभार गृहण किया था। रविवार को वह नोडल अधिकारी के दौरे में रहे। दौरे के बाद उन्होंने गोपनीय रूप से भ्रमण की योजना बनाई और देर रात्रि वे ढोलना थाने के मार्ग पर निकल पड़े। रास्ते में पुलिस पिकेट चैक करते हुए बिलराम चौकी पहुंचे। उन्होंने हजारा नहर पर तैनात मिली पुलिस पिकेट के पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। इसके बाद वे थाना ढोलना पहुंचे। गाड़ियों के हूटर और लाइट भी पुलिस अधीक्षक ने बंद करा दिए। अचानक थाना ढोलना पहुंचने पर थाने में खलबली मच गई। थाने में निरीक्षण करने के बाद वे इनायती चौकी की तरफ पहुंचे जहां चौकी प्रभारी दरोगा सोते हुए मिले। जिन्हें लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद रास्ते में मिली यूपी 100 की दो पीआरबी का निरीक्षण किया। फिर वे कासगंज एवं सोरों थाना क्षेत्र की सीमा में भ्रमण और गश्त चैक करते हुए वापस हुए। पुलिस अधीक्षक की चेकिंग को लेकर रात में थाना पुलिस में खलबली मची रही।