{"_id":"5adddfdc4f1c1b9f098b61cf","slug":"161524490204-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी मैरिज होम में नहीं, तो बारात लाने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी मैरिज होम में नहीं, तो बारात लाने से किया इंकार
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बिछवां। शादी की तारीख तय हो गई कार्ड बट गए, बस बारात जाने से एक दिन पूर्व ही दूल्हा पक्ष ने इंकार कर दिया। दूल्हा जिद पर अड़ा है कि अगर बारात मैरिज होम में नहीं जाएगी तो वह बारात लेकर नहीं आएगा। रिश्ता टूटने के डर से दुल्हन का पिता थाने पहुंचा। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शादी तय होने के बाद जब दुल्हन बारात आने का इंतजार कर रही है। सारे रिश्तेदार आ चुके हैं। इसी बीच दूल्हे पक्ष की एक अजीब फरमाइश ने सारा माहौल तनावपूर्ण कर दिया। जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि पुत्री की शादी बिछवां थाना क्षेत्र के गांव इमायतपुर निवासी युवक के साथ तय की थी। 24 अप्रैल को बारात आने की सारी तैयारियां कर लीं गईं। शादी से पहले ही तय किया हुआ रुपया भी दूल्हे पक्ष को दे दिया।
पीड़ित पिता ने बताया कि तय हुआ था कि बारात गांव में आएगी, लेकिन बारात से एक दिन पूर्व दूल्हे के पिता ने कहा कि बारात मैरिज होम में आएगी। जब पीड़ित ने खर्च न उठा पाने की बात कही तो दूल्हे पक्ष ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। परेशान पिता ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर दूल्हे पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न करने पर शादी से मना करने आरोप लगाया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।