फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   स्वच्छता एप से होगा बेसलाइन सूची का सर्वे

स्वच्छता एप से होगा बेसलाइन सूची का सर्वे

Wed, 04 Apr 2018 11:06 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता एप से होगा बेसलाइन सूची का सर्वे
Internet Users
एटा। पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन की कार्यशाला का आयोजन किया। डीएम ने अधिकारियों को गोद लिए गांवों का भ्रमण करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेसलाइन सूची, एमआइएस, स्वच्छता एप, ओडीएफ के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डीएम अमित किशोर ने कहा कि शौचालयों की एमआइएस फीडिंग, जियो टेगिंग होना बहुत जरूरी है। इस हेतु स्वच्छता एप की जानकारी पंचायत सचिव, नोडल अधिकारियों को दी जाए। जिससे अपने क्षेत्र में बेसलाइन सूची, एमआइएस, ओडीएफ की मॉनीटरिंग कर सकें। नोडल अधिकारियों द्वारा स्वच्छता एप के माध्यम से शौचालयों के लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा, जिससे यह पता चलेगा कि वास्तविक रूप से शौचालय का निर्माण हुआ है या नहीं। गर्भवती महिलाओं, अतिकुपोषित बच्चों की देखभाल में कोताही नहीं होनी चाहिए। कार्यशाला को सीडीओ उग्रसेन पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडीडीआरडीए अजय कुमार पांडेय, सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, डीआईओएस एसपी यादव, बीएसए एसके तिवारी, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, डीपीओ सत्यप्रकाश, टीएसयू के प्रदीप शर्मा ने भी संबोधित किया। डीएसटीओ रमेश चंद्र, सीवीओ कपूर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा समेत तमाम अधिकारी और प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed