{"_id":"5ac23d894f1c1bcb618b4fee","slug":"161522679177-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टरों के फर्जी कागजात बनाने वाला पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टरों के फर्जी कागजात बनाने वाला पकड़ा
Updated Mon, 02 Apr 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। ट्रैक्टर चोरी के फर्जी कागजात बनाने के मामले में पुलिस ने एक प्रिटिंग प्रेस स्वामी को पकड़ लिया है। प्रेस से आरसी, लैपटॉप पेन ड्राइव और स्कैन किए हुए विभिन्न प्रांतों के लोगो बरामद किए हैं। चार आरोपी भाग निकले।
गांव खायरा में पुलिस ने दो दिन कार्रवाई कर 80 ट्रैक्टरों को बरामद किया था। ट्रैक्टर चोरी के फर्जी कागजात तैयार करने की जानकारी मिली। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देशन में इंस्पेक्टर अमित कुमार ने स्वाट टीम के साथ मिलकर बठैनगेट पर छापामार कार्रवाई की। इंस्पेक्टर ने बताया कि टीम ने राहुल उर्फ बंटी बंसल निवासी गिरिराज कालोनी की बठैन गेट पर शादी कार्ड की दुकान पर छापामार कार्रवाई की।
पकड़े गए आरोपी की दुकान से फर्जी आरसी, लैपटॉप, पेन ड्राइव, स्कैन किए हुए मध्य प्रदेश परिवहन विभाग एवं सत्यमेव जयते के लोगों एवं विभिन्न अधिकारियों के हस्ताक्षरों की छाया प्रति बरामद की। इंस्पेक्टर ने बताया कि चेतराम, भगवत, मुकेश, जग्गू निवासीगण खायरा भाग निकले। भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है। चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर इंजन, चेसिस नंबर बदलकर फर्जी कागजात तैयार करते थे। उन्हीं कागजातों के आधार पर ट्रैक्टर की बिक्री करते थे।