फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ये सर्जिकल तो झांकी है, शीघ्र जलेगी तेरी लंका अभी दशहरा बाकी है...

ये सर्जिकल तो झांकी है, शीघ्र जलेगी तेरी लंका अभी दशहरा बाकी है...

Sun, 01 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
ये सर्जिकल तो झांकी है, शीघ्र जलेगी तेरी लंका अभी दशहरा  बाकी है...

विज्ञापन
फिरोजाबाद। भगवान महावीर जयंती महोत्सव के समापन पर शनिवार रात अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में कवियों ने वीर, हास्य एवं श्रृंगार रस की कविताएं सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कवि सम्मेलन का शुरभारंभ मुकेश जैन ने किया। चित्रानावरण प्रवीन कुमार जैन, दीप प्रज्वलन प्रमोद कुमार ,अमित कुमार जैन ने किया। सर्वप्रथम कवि कमलेश बसंत तिजारा ने सुनाया कि मुंबई और पठानकोट का अभी हिसाब बकाया है, सुनले दाउल-हाफिज नवाज हमने केवल चौकाया है, एक के बदले दो को मारो ये सर्जिकल तो झॉकी है, शीघ्र जलेगी तेरी लंका अभी दशहरा बाकी है...।
विज्ञापन


कवियत्री प्रिया खूशबु ने श्रृंगार रस की कविता बसे मन मालवा माटी के मीठे भाव लाई हूॅं, गजल के घूंघरूओं के मैं बजाने पांव आई हूं..। कवि अजय अंजाम औरैया ने सुनाया कश्मीर का दर्रा दर्रा वंदेमातर बोलेगा, कारतूस का छर्रा छर्रा वंदेमातरम बोलेगा, जिस दिन भारत मां के बेटे अपनी पर आ जाएंगे, इस मिट्टी का जर्रा जर्रा वंदेमातरम बोलेगा...। यशपाल यश ने सुनाया कि दर्द के नयन का नीर हो जाएगा, काम को जीत ले वीर हो जाएगा...। कवियत्री संध्या विश्व ने सुनाया कि सत्य है झूठ के पांव होते नही,ं सर्प में दूध के दांत होते नहीं, जिस नदी में बहे आदमी का लहू उस नदी में कभी हाथ धोते नहीं...। वीर रस के कवि कलाम भारती ने सदियों से सतपथ पर चलना और संयम सिखलाता है। शांति अहिंसा शाकाहार का मार्ग सुगम बतलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्याग तपस्या में तन तपकर मोक्ष गमन कर जाता है, जिन से जो पहुंचा जन जन तक जैन धर्म कहलाता है...। दीपिका माही ने सुनाया कि तुम्हारी बात में जादू नयन वाचाल लगते है, तुम्हारे बिन मुझे सुख चैन सब जंजाल लगते है, मैं अपने प्रेम को आकार देने में झिझकती हूं, जरा सी बात कहने में हजारों साल लगते हैं...। संचालन कवि सुरेंद्र सार्थक अलवर ने किया। शैलेंद्र जैन, संजय जैन पीआरओ, टोनी जैन, अजय जैन बजाज, राहुल जैन, मनोज जैन, गौरव जैन, संजीव जैन, ओमप्रकाश जैन, रमेश चंद्र जैन, पंकज जैन, प्रमोद जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed