फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बोलेरो सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर लूटा

बोलेरो सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर लूटा

Wed, 14 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर लूटा
क्षतिग्रस्त एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

तेज गति से जा रही मैक्स पिकअप ने बाइक और साइकिल में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार घायल हो गया। दूसरी तरफ अलीगंज मार्ग पवांस के पास रोडवेज बस पेड़ से टकरा गई। इससे बस में सवार कई लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना मारहरा क्षेत्र के गांव सराय अहमद खां निवासी जयवीर (18) पुत्र तोताराम बाइक से गांव के ही मोहित पुत्र रामप्रकाश के साथ थाना मारहरा क्षेत्र के अजमतगंज समीप से गुजर रहा था। उसी समय सामने से आ रही मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी। इतना ही नहीं बाइक के बाद मैक्स ने साइकिल में भी टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार जयवीर, मोहित के साथ ही साइकिल सवार हसनअली पुत्र मेहंदी हसन निवासी फिरोजपुर सलोनी घायल हो गया, जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने जयवीर को गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर रोडवेज अलीगंज से एटा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। इनमें से रूबी पत्नी राजू निवासी घटियाघाट थाना शमसाबाद फर्रुखाबाद, सुखवीर पुत्र सरनामसिंह निवासी विरसिंहपुर थाना पटियाली कासगंज और युसुफ पुत्र शेरमोहम्मद निवासी नगला दत्ता थाना कायमगंज फर्रुखाबाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गंजडुण्डारा।
कादरगंज रोड स्थिति ग्राम अकबर नगर पलिया के पास बोलेरो सवार बदमाश ट्रैक्टर को लूटकर ले गए और ट्रैक्टर स्वामी और चालक को गांव लखापुर के समीप सड़क किनारे बेहोश की स्थिति में छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कादरगंज के मजरा नैथरा निवासी ईश्वरी प्रसाद पुत्र हरदयाल का ईश्वरी दयाल मंगलवार की रात्रि में अपने ट्रैक्टर की कासगंज से सर्विस कराकर वापस आ रहे थे। ग्राम अकबर नगर पलिया में शराब के ठेके के पास पहुंचे ही थे, तो बदायूं की तरफ आ रहे बोलेरो सवार लोगों ने उसके ट्रैक्टर को रोका और एटा जाने का रास्ता पूछा। ईश्वरी ने ट्रैक्टर रोका तो बोलेरो सवार बदमाश बोलेरो से उतकर आए और उसकी मारपीट कर दी। बदमाश उसे बोलेरो में डालकर ले गए। ट्रैक्टर को लूट कर बदमाश अपने साथ ले गए। ईश्वरी को कुछ दूर ग्राम लखापुर के समीप फेंककर चले गए। जब उसे होश आया तो वह अपने गांव नैथरा पहुंचा। इसकी जानकारी उसने परिवारीजनों एवं ग्रामीणों को बताईं। मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कासगंज।
रहमतपुर गांव में ग्रामीण युवक संजय की मैनपुरी में दुर्घटना में मौत हो गई। उसका शव दोपहर के समय गांव में पहुंचा तो गांव में चीत्कार मच गई। परिवार के लोग, पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था।

युवक संजय कुमार मंगलवार शाम अपनी पत्नी सुषमा, साली अंजू व अपने बच्ची के साथ बाइक से शादी समारोह में जा रहा था। रात के समय आलीपुर खेड़ा क्षेत्र में युवक की बाइक नहर में जा गिरी। ग्रामीणों ने बताया कि बाइक को किसी ने पीछे से टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने सभी बाइक सवारों को बाहर निकाला, लेकिन संजय की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी, बच्ची व साली बच गए। दुर्घटना की खबर देर रात्रि गांव में पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिवारीजन मैनपुरी रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार दोपहर युवक का शव गांव में पहुंचा। गांव में शव के पहुंचते ही चीत्कार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed