{"_id":"5aa67a594f1c1b92778b507e","slug":"161520859737-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनियादी सुविधाओं से पूर्ण होंगे राजस्व ग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनियादी सुविधाओं से पूर्ण होंगे राजस्व ग्राम
Updated Mon, 12 Mar 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। राजस्व ग्रामों को भी बुनियादी सुविधाओं से पूर्ण किया जाएगा। इनमें परिषदीय स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, बिजली और सड़क की सुविधा प्राथमिकता होगी। ग्राम पंचायत के सभी गांवों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पहल की गई है। राजस्व ग्रामों सहित उनमें वांछित जरूरी बुनियादी सुविधाओं का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
आबादी के हिसाब से कई ग्राम पंचायतों में दो से चार तक राजस्व ग्राम शामिल हैं। आज भी कई राजस्व ग्राम बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। इनमें स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, बिजली, पानी सड़क जैसी सुविधाओं का अभाव है। ग्राम पंचायतों के विकास के लिए आने वाले धन का बड़े ग्रामों में ही प्रयोग कर लिया जाता है। शासन की मंशा को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सुविधाओं से वंचित राजस्व ग्रामों का पंचायत सचिव तथा अपर विकास अधिकारी निरीक्षण भी कर रहे हैं।