{"_id":"5aa3eb0c4f1c1b27088b46de","slug":"161520691980-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों के विवाद में चले ईंट-पत्थर, छह महिलाओं को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसियों के विवाद में चले ईंट-पत्थर, छह महिलाओं को जेल
Updated Sat, 10 Mar 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। कांशीराम कालोनी में शुक्रवार की रात दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। मामले में पुलिस ने छह महिलाओं को हिरासत में लिया है। उधर, इनमें मौके पर रंगजी की सवारी देख कर बच्चों के साथ घर लौट रहीं दो महिलाओं के पकड़े जाने से नाराज क्षेत्रवासी रात में कोतवाली पहुंच गए और पुलिस से गुहार भी लगाई, लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनीं। पुलिस ने सभी महिलाओं को शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में 25 लोगों को पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
8 मार्च को कांशीराम कालोनी निवासी सलीम एवं उनकी पत्नी नगीना ने कोतवाली में दी तहरीर में पड़ोसी नीतू पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की रात 11 बजे नीतू और नगीना में कहासुनी हो गई। जो बाद में मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से कई लोग आमने-सामने आ गए और पथराव हो गया। यह देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख कई लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से कई महिलाओं को पकड़ लिया और बच्चों के साथ रंगजी की सवारी देखकर लौट रही फिरदौस
और उसकी ननद को भी पुलिस ने पकड़कर जीप में बिठा लिया। दोनों महिलाएं अपने को बेकसूर बताती रहीं। उनके बच्चे बिलखते रह गए, लेकिन पुलिस सभी को कोतवाली ले आई। बेकसूर महिलाओं को पकड़ने की सूचना पर लोगों की भीड़ कोतवाली पहुंच गई। लोगों ने बेकसूर महिलाओं को छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और सभी महिलाओं को महिला थाने भिजवा दिया। लोगों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं कहा कि बिना महिला सिपाही के पुलिस ने महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस ने फिरदौस, सबाना, मुन्नी, नीतू, बानो और नगीना को शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि महिला सिपाहियों ने ही महिलाओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन