फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सड़क हादसे में दो की मौत, सात घायल

सड़क हादसे में दो की मौत, सात घायल

Wed, 14 Feb 2018 11:29 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत, सात घायल
मौके की एक तस्वीर
एटा/ कासगंज। निधौलीकलां रोड अरथरा नहर पुल के समीप टेंपो ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो चालक की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कासगंज में हजारा नहर झाल पुल के निकट एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में छात्र की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद लोग मदद को दौड़ पड़े। गोताखोरों ने तीनो को बाहर निकालकर निजी चिकित्सालय पहुंचाया। रास्ते में छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


एटा के गांव पलिया निवासी बसरत (20) के पास ऑटो है। बुधवार दोपहर को वह ऑटो में सवारी बैठाकर थाना पिलुआ क्षेत्र के अरथरा नहर पुल समीप से गुजर रहा था। उसी समय सामने से आ रहे टेंपो ने उसके ऑटो में टक्कर मार दी। इससे चालक के साथ ही ऑटो सवार सत्यवीर निवासी साकीपुर जैथरा, स्नेहलता पत्नी सुरेश और उसकी बेटी काजल निवासी नगला खमानी घायल हो गए। घटना को देख मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बसरत को मृत घोषित कर दिया। जबकि स्नेहलता को आगरा रेफर कर दिया। कासगंज में मोनू(17) निवासी पीएलजी कॉलोनी अपने मामा के बेटे पवन(12) निवासी नगला गंग अवागढ़ एटा और मौसा के बेटे गोविंद (8) निवासी शिकोहाबाद के साथ घूमने के लिए हजारा नहर चला गया। जब वह पुल पर स्कार्पियो को चला रहा था इसी बीच उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई नहर में जा गिरी। यह नजारा देखकर पुल पर मौजूद लोग मदद को दौड़ पड़े। कुछ गोताखोर साहसी युवकों ने नहर में छलांग लगा दी। तीनों को नहर से बाहर निकालने के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में मोनू की मौत हो गई। जबकि दोनों अन्य बच्चे मामूली रूप से घायल होने पर चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी। हादसे के बाद काफी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ भी घटना स्थल पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर गाड़ी को बाहर निकलवाया। हादसे के बाद गाड़ी नहर में उल्टी जाकर गिरी। जिससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मोनू गाड़ी में फंस गया। उसे काफी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। क्रेन से जैसे ही गाड़ी को बाहर निकाला गया तो उसमें से एक छोटा सांप बाहर निकला। लोग सांप की वीडियो क्लिपिंग बनाने लगे।
विज्ञापन

नहरों में कई बार गिर चुके हैं वाहन
- काली नदी में बस गिरने से चली गई थीं 20 जान
- चांड़ी के निकट बस के नहर में गिरने से 50 लोगों की मौत हुई थी
- चांड़ी के निकट स्पेशियो नहर में गिरने से चालक व महिला की हुई थी मौत
- गोरहा नहर में भनुपुरा के निकट नैनो के नहर में गिरने से चालक की हुई थी मौत
- हजारा नहर में जुगाड़ के गिरने से आधा दर्जन समां गए थे मौत के आगोश में
- टेंपों के नहर में गिरने से आधा दर्जन सवारियां हुईं थी घायल
- पंचायत चुनाव में कर्मियों की बस बची थी नहर में गिरने से बाल-बाल
- हजारा नहर में खाद से भरी टाटा गिरने से तीन लोग बचे थे बाल बाल
-सिढ़पुरा में बाइक के नहर में गिरने से युवक की मौत
-अमापुर में नहर में बाइक गिरने से युवक की मौत

कांवड़िया सहित चार लोग घायल
एटा। दो जगहों पर हुई मार्ग दुघर्टनाओं में दो कांवड़िया सहित चार लोग घायल हो गए। फिरोजाबाद के गांव नगला धारा निवासी अजीत और उसके गांव का ही रवी कांवड़ लेकर शहर के शिकोहाबाद रोड से गुजर रहा था। उसी समय बाइक सवार प्रवीन निवासी नयाबांस थाना मिरहची ने बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उसी समय कांवड़ के साथ मौजूद अन्य लोगों ने प्रवीन को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। जिसे राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किशोर और नेत्रपाल निवासी दलेलपुर थाना मलावन गोशाला और मानपुर समीप वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed