{"_id":"5a84706b4f1c1bef7b8b7407","slug":"161518628971-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की तलाशी पर भड़का आक्रोश, दी आंदालन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की तलाशी पर भड़का आक्रोश, दी आंदालन की चेतावनी
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कक्ष निरीक्षकों की तलाशी को लेकर शिक्षक संघ ने रोष व्यक्त किया है। साथ ही इसे शिक्षकों की अपमान बताते हुए परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की आपात बैठक में कक्ष निरीक्षकों की तलाशी पर आक्रोश व्यक्त किया। आरोप है कि किसान इंटर कालेज धिरामई एवं अन्य परीक्षा केंद्रों पर जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों के साथ ही कक्ष निरीक्षकों की भी तलाशी ली गई। जिलामंत्री विश्व प्रताप सिंह चौहान, मंडलीय अध्यक्ष रामलाल कुशवाहा, मुकेश शर्मा, लज्जाराम यादव, प्रधानाचार्य परिषद की डॉ विनीता तिवारी, प्रधानाचार्य परिषद के जिलामंत्री डॉ सुधीर गुप्ता आदि इसे शिक्षक समाज का अपमान बताते हुए रोष व्यक्त किया।
वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष गुमान सिंह यादव ने कहा कि जिलाधिकारी सभी अधिकारियों के साथ डेढ़ घंटे तक अलीगंज स्थित जनता इंटर कालेज में रुककर स्वयं शिक्षकों की तलाशी लेना एवं शिक्षिकाओं की तलाशी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा ली गई। जो शिक्षकों का अपमान ही नहीं गरिमा के विरुद्ध भी है। यादव ने कहा कि इससे पूर्व धिरामई इंटर कालेज केंद्र पर एसएसपी के गनर द्वारा भी कक्ष निरीक्षक की जबरन तलाशी ली गई। यदि अपमानजनक व्यवहार बंद नहीं हुआ तो संगठन परीक्षा बहिष्कार को बाध्य होगा। नंदलाल यादव, सत्यवीर सिंह दिवाकर, अभिलाख सिंह यादव, सचिन कुमार, राजेश कुमार, प्रमोद उपाध्याय, पवन कुमार, डॉ आनंद, डॉ सत्येंद्र कुमार, उमेश यादव, अजय कुमार आदि प्रमुख हैं।