{"_id":"5a79eeb54f1c1bf17b8b5e8c","slug":"161517940405-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों ने रुपयों से भरा बैग और सामान लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों ने रुपयों से भरा बैग और सामान लौटाया
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
नोट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला ब्यूरो। रेलवे पुलिस के दो जवानों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए गस्त के दौरान मिले लावारिस बैग को यात्री के हवाले किया है।
मंगलवार को प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 के पुल के नीचे एक गुलाबी रंग का बैग रखा हुआ था। उस दौरान आरपीएफ के जवान कर्मवीर सिंह एवं जीआरपी के सिपाही दिनेश कुमार गस्त कर रहे थे। अचानक ही बैग पर जवानों की नजर पड़ी।
बैग की जब उन्होंने तलाशी ली, तो उसमें 18,500 रुपये के अलावा मोबाइल, एक स्टील का बेलन, गरम पट्टी, दवा, मोबाइल चार्जर एवं चाबी रखी हुई थीं। बैग में मिले फोन से जब बैग स्वामी को सूचना दी गई, तो यात्री धर्मेन्द्र सिंह जीआरपी थाने पहुंचे। जहां दोनों सिपाहियों ने बैग को धर्मेन्द्र को सौंप दिया।