फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   दिव्यांग कोटे से शिक्षक बनने वालों की होगी मेडिकल जांच

दिव्यांग कोटे से शिक्षक बनने वालों की होगी मेडिकल जांच

Mon, 29 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग कोटे से शिक्षक बनने वालों की होगी मेडिकल  जांच
Doctor
मैनपुरी। फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र के साथ शिक्षक बनने वालों की अब खैर नहीं होगी। शासन ने ऐसे लोगों की जांच का निर्णय लिया है। इस संबंध में जनपद में दिव्यांग कोटे से शिक्षक बनने वालों को बीएसए ने नोटिस जारी कर जांच के लिए बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग में एक के बाद एक फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं। बीएड के फर्जी प्रमाणपत्रों के बाद अब फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र के सहारे शिक्षक बनने का मामला संज्ञान में आया है।
विज्ञापन


शासन ने इसको प्रमुखता से लिया है। शासन के निर्देश पर दिव्यांग कोटे से शिक्षक बनने वालों की जांच विशेष बोर्ड से कराई जाएगी। इसके लिए लखनऊ के बलरामपुर चिकित्सालय में बोर्ड का गठन कर जांच कराने का निर्णय लिया है। जनपद में पिछली तीन भर्तियों में दिव्यांगता कोटे से शिक्षक बनने वालों की जांच कराई जाएगी। इनकी संख्या 50 से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम चरण में जनपद के पांच शिक्षकों को पांच फरवरी को बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने के नोटिस जारी किए गए हैं। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने इन शिक्षकों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि पांच फरवरी को बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ में वे सुबह 10 बजे बोर्ड की जांच में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


शासन के निर्देश पर दिव्यांग कोटे से शिक्षक बनने वालों की मेडिकल बोर्ड से जांच कराई जा रही है। जिन शिक्षकों के नाम डायट से प्राप्त हुए थे उनको नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed