{"_id":"5a5f62d54f1c1b7c268b4d98","slug":"161516200661-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय पर गरजीं आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय पर गरजीं आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
फिरोजाबाद। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर अरसे से संघर्ष कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं, आशा और रसोईयाओं ने विकास भवन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम अंबरीश कुमार बिंद को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
अपनी तेरह सूत्री मांगों को लेकर गत दिनों लगातार दो माह तक कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में दोबारा से आंदोलन की सुगबुगाहट है। नौ जनवरी को शासन स्तर पर हुई एक वार्ता सफल नहीं होने की स्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगे मनवाने के लिए पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को विकास भवन के सामने धरना पर बैठीं।
कार्यकर्ताओं के साथ रसोईयाओं ने इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे सीटू नेता भूरी सिंह यादव व नवल सिंह ने धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा व रसोइया की ईएसआई, पेंशन एवं 18 हजार रुपये मासिक मानदेय आदि मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के राजेश शर्मा ने मांगे नहीं माने जाने की स्थिति में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर बाद में धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम शिकोहाबाद अंबरीश कुमार बिंद को कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। धरना स्थल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष आशमां कुलश्रेष्ठ, मधुरानी, मीरा देवी, मैनपुरी की जिलाध्यक्ष ममता चौहान, गीता, सावित्री देवी, कल्पना, राधा सिंह, कौशल्या आदि मौजूद रहीं।