{"_id":"5a4d1c0e4f1c1b47198b4abc","slug":"161515002894-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीडी वार्ड बुजुगोऱ् की बेकदरी, सर्दी में कांप रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीडी वार्ड बुजुगोऱ् की बेकदरी, सर्दी में कांप रहे मरीज
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग बुजुर्गों को सुविधाएं देने के लिए गंभीर नहीं दिखाई दे रहा। जिला अस्पताल में बने एनसीडी वार्ड (जेनरेटिक वार्ड) में बुजुर्ग मरीजों की बेकदरी हो रही है। कंपकंपाती सर्दी में वार्ड में भर्ती बुजुर्ग मरीजों को एक कंबल दिया गया है। जबकि अन्य वार्डों में मरीज को दो कंबल दिए हैं।
जिला अस्पताल में बुजुर्गों के इलाज के लिए अलग वार्ड बना है। कई बीमार बुजुर्ग ऐसे भी भर्ती हैं, जिन्हें परिवार ने अलग कर दिया है। ऐसे बुजुर्गों की सर्द रात वार्ड में कंपकपाते गुजर रही है। अस्पताल प्रशासन ने इन बुजुर्गो को हाड़ कंपाने वाली सर्दी में एक ही कंबल दिया है। अस्पताल का कंबल सर्दी रोकने को नाकाफी है।
कई लोग अपने घरों से रजाई, कंबल लाए हैं तो कुछ बुजुर्ग मरीज ऐसे हैं, जो परिवार से अलग है। वो ठिठुर कर सर्द रातें काट रहे हैं। सीएमएस डा. आरके पांडेय का कहना है कि हम वार्डों का निरीक्षण करेंगे। जरूरत के हिसाब से मरीजों को कंबल देने के लिए स्टाफ से कहेंगे। ऑक्सीजन तो वार्डों में है। अगर कहीं खत्म हो जाती है तो उसे स्टाफ तुरंत बदल देते हैं।
विज्ञापन
बुजुर्गों को अक्सर सांस संबंधित बीमारी होती है। कभी भी आक्सीजन की जरूरत पड़ सकती है। मगर जेनरेटिक वार्ड (बुजुर्ग वार्ड) में रखे आक्सीजन सिलेंडर खाली हैं। आक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई बुधवार को आई तब फार्मासिस्ट ने बुजुर्ग वार्ड के आक्सीजन सिलेंडर देखे तो सिलेंडर खाली मिले। यही हाल वार्ड नंबर दो का था। आक्सीजन सिलेंडर भरे थे। मगर चार में से दो सिलेंडर के रेगुलेटर खराब थे। जरूरत पड़ने पर सिर्फ दो काम आ सकते थे।