{"_id":"5a410f954f1c1b0a788b4d1e","slug":"161514213269-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगत के उद्धार के लिए जन्मे प्रभु यीशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगत के उद्धार के लिए जन्मे प्रभु यीशु
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
चर्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रभु यीशु के जन्म लेने के बाद खुशी की लहर छा गई। चर्च में प्रार्थना सभाएं हुई, केक काटा गया और उपहार बांटकर खुशी जाहिर की गई। कृष्णापुरी स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, कैथोलिक चर्च, चर्च ऑफ नॉर्दन इंडिया, सैक्रेट हार्ट चर्च, सेंट डोमिनिक चर्च औरंगाबाद और अन्य चर्च में क्रिसमस धूमधाम के साथ मनाया गया। रविवार रात वॉच नाइट सर्विस के बाद सोमवार तड़के मां मरियम के प्रभु यीशु के जन्म की जानकारी हुई तो लोगों में उल्लास छा गया।
सुबह से ही लोग चर्चों में पहुंचने लगे। प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में आकर्षक सजावट की गई। धार्मिक जुलूस निकाला और प्रार्थना सभा हुईं। ईसाई समाज के लोगों ने प्रभु यीशु के अवतरण को लेकर बनाए गए गीत प्रस्तुत किए और बच्चों को उपहार बांटे।
क्रिसमस के अवसर पर चर्च में प्रार्थना सभा के बाद पादरियों ने प्रभु यीशु के जगत में आने के कारण पर प्रकाश डाला और बाइबिल का संदेश पढ़ा। इसमें बताया कि जगत के उद्धार के लिए प्रभु ईसा मसीह आए हैं। परमेश्वर जगत से प्यार करता है, इसलिए उन्होंने पुत्र को संसार में भेजा।