{"_id":"5a1da8134f1c1bc9678bea63","slug":"161511893011-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी के सिपाही को जहरखुरानो ने लूट, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी के सिपाही को जहरखुरानो ने लूट, हालत गंभीर
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। चुनाव ड्यूटी के लिए आ रहे पीएसी के सिपाही को ट्रेन में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिला कर लूट लिया और बेहोशी की हालत में उसे ट्रेन में छोड़ कर फरार हो गए। वहीं रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही से सिपाही पूरी रात बोगी में बेहोश पड़ा रहा। दूसरे दिन सुबह शिकोहाबाद में बेहोशी की हालत में मिलने पर जीआरपी ने अस्पताल में भर्ती कराया। सिपाही के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।
जसवंत नगर के गांव गोवेपुरा निवासी विनोद कुमार (45) पुत्र सुघर सिंह मेरठ में पीएसी में तैनात है। शिकोहाबाद में नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने पूरी कंपनी तैनात की गई है। विनोद का घर जसवंत नगर में है। अपने अधिकारी से इजाजत लेकर सिपाही घर जा रहा था कि रास्ते में बलरई के बाद उन्हें जहरखुरानों नशीला पदार्थ खिला कर लूट लिया और बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गए। इटावा जाकर आगरा पैसेंजर ट्रेन खड़ी हो गई और यात्री भी चले गए।
अगली सुबह आगरा के लिए ट्रेन रवाना हो गई, लेकिन सिपाही बोगी में पड़ा रहा। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन से पूर्व किसी की नजर सिपाही पर पड़ी तो उसने परिवारीजनो को सूचना की। जानकारी पर जीआरपी शिकोहाबाद ने सिपाही को बोगी से उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचे परिजन उसे फिरोजाबाद रैफर करा ले गए। देर शाम तक सिपाही को होश नहीं आया था। सिपाही के भतीजे नीरज ने फोन पर जानकारी दी है।