{"_id":"5a073d8e4f1c1b97678bacf8","slug":"161510423950-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, मां की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, मां की हुई मौत
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। बाइक सवार मां-बेटे को शनिवार सुबह ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटा और उसकी देवरानी घायल हो गईं। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना सिरसागंज के गांव दौलतपुर बैजुआ निवासी अरुण कुमार (20) अपनी बाइक से फिरोजाबाद मेहलई बुआ के घर मां और चाची को साथ लेकर जा रहा था। जैसे ही वह मैनपुरी चौराहा के पास पहुंची वैसे ही तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इसमें मुन्नीदेवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा अरुण और देवरानी सुमन गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटनास्थल पर मौजूद भीड़ ने ट्रक को छोड़कर भाग रहे चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। वहीं ट्रक चालक और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
वहीं अन्य हादसों में आशीष (25) व प्रवीन (24) निवासी मोहनीपुर, करीम (35) निवासी आवास विकास कालोनी, रामजीत (17) निवासी बकेरपुरवा फर्रुखाबाद भूसे की ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गया। वहीं अकबर निवासी पालीवाल प्रेस के पास शिकोहाबाद और रामेश्वरानंद निवासी छिवरामऊ कानपुर घायल हो गए हैं।