फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सरकार और जनता के बीच सेतु है संगठन: महेंद्रनाथ

सरकार और जनता के बीच सेतु है संगठन: महेंद्रनाथ

Sun, 17 Sep 2017 08:10 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
सरकार और जनता के बीच सेतु है संगठन: महेंद्रनाथ
महेंद्र नाथ मं‌‌दिर में। - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा) प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ है। यहां पहले अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल जाता था। वहीं आज अपराधी सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं। यह बात रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कहा कि संगठन सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करता है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को सीधे तौर पर मिले इसकी जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारा संगठन बहुत मजबूत और प्रभावशाली ढंग से काम कर रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, ठा. ओम प्रकाश सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, सुनील चतुर्वेदी, पं. विजय किशोर मिश्र, रविकांत गर्ग, एसके शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, श्याम सिंह अहेरिया, रघुराज सिंह, चेतनस्वरूप पाराशर, वैभव अग्रवाल, अलौकिक शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, हेमंत भारती, राघव भारद्वाज उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed