फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जिले में तीन साल में सबसे कम हुई वर्षा

जिले में तीन साल में सबसे कम हुई वर्षा

Tue, 12 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
जिले में तीन साल में सबसे कम हुई वर्षा
rainfall
ासगंज। इंद्रदेव इस बार जनपद से रूठे नजर आ रहे हैं। इस बार तीन साल में सबसे कम वर्षा हुई है। बारिश न होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। किसानों को फसल प्रभावित होने का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

जनपद में 140700 हेक्टेअर कृषि भूमि है। जनपद में बारिश ही सिंचाई के लिए प्रमुख साधन हैं। यूं तो जनपद में औसत वर्षा 750 मिमी होती है। अधिकांश वर्षा जून से सितंबर के बीच होती है। इन चार माह की औसत वर्षा 600 मिमी मानी जाती है। इस मौसम में खरीफ की फसल की पैदावार होती है लेकिन इस साल जनपद में सूखे जैसे हालात हैं। पिछले तीन सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो इस वर्ष सबसे कम वर्षा हुई है। चार माह में महज 372 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह वर्षा भी लगातार नहीं हुई। ऐसे में खेतों को पर्याप्त नमी नहीं मिल सकी है। बता दें कि जनपद में 459.01 किमी में नहरें है लेकिन यह नहरें महज 14122 किमी क्षेत्रफल को ही संतृप्त कर पाती है। वहीं जिले में सिंचाई के लिए 347 राजकीय नलकूप है। हालांकि अधिकांश नलकूप खराब पड़े हैं।
विज्ञापन


97 हजार हैक्टैअर पर है संकट के बादल
कासगंज। जनपद में खरीफ की फसल के तहत लगभग 97 हजार हेक्टेअर में फसल की बुवाई की गई है। फसल में धान, मक्का, बाजरा, दलहन आदि बोया गया। पानी कम बरसने से फसलों पर काफी असर पड़ा है। फसल की पैदावार गिरने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में तीन साल के वर्षा के आंकड़े मिमी में
वर्ष जून जुलाई अगस्त सितंबर
2015 173 124.33 398 1
2016 105 325 210.33 33
2017 136 116.33 108 11.66
धान की फसल को सबसे अधिक पानी की आवश्यकता पड़ती है। फसल को जितना अधिक पानी मिलता है उतनी अधिक पैदावार होती है। कम बारिश होने से पैदावार प्रभावित होने की संभावना है। रामदीन किसान

बारिश कम होने से फसल के प्रभावित होने की स्थिति का आंकलन करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। जल्द सर्वे रिपोर्ट आएगी। इससे पता चल सकेगा कि फसल पर कितना असर पड़ा है।
सुमित सिंह जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed