{"_id":"59b0362b4f1c1bf97f8b4757","slug":"161504720427-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट पर राज्यकर्मियों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट पर राज्यकर्मियों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वैनर तले बुधवार को कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट स्थिति तिकोनिया पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान 18 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन एडीएम को दिया गया।
जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय पदाधिकारियों की मांगों को नजर अंदाज किया जा रहा है। इसके चलते कर्मचारियों को आंदोलन का निर्णय लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 9 सितंबर तक यदि उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो 10 सितंबर को प्रदेश नेतृत्व आंदोलन की अगली रणनीति जारी करेगा।
मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि छठें वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों को दूर करते हुए सभी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, कर्मचारियों को 8, 16 व 24 वर्ष की सेवा पर पदोन्नतियां देने, सेवानिवृत्ति पर 300 दिन के अवकाश नगदीकरण को बढ़ाने, विनियमित किए गए कार्मिकों को पुरानी अर्हकारी सेवा को जोड़ते हुए पेंशन का लाभ प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान अवधेश यादव, आशीष कुमार, शिवमंगल सिंह, हरनाथ सिंह, संदीप कुमार, योगेश कुमार, राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह तनेजा, कृष्णपाल सिंह, गोविंद, रविंद्र सिंह गौर आदि रहे।