फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   तलहटी में बिखरी गिरिराजजी की अलौकिक आभा

तलहटी में बिखरी गिरिराजजी की अलौकिक आभा

Wed, 06 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
तलहटी में बिखरी गिरिराजजी की अलौकिक आभा
कृष्णा - फोटो : demo
मथुरा। गोवर्धन की गिरिराज तलहटी में मंगलवार को गिरिराजजी की अलौकिक आभा से श्रद्धालुओं आनंदित हो उठे। विदेशी फूलों और इत्र की महक, संगीत की स्वर लहरियों के आनंद के बीच राजमहल में चांदी के अश्व रथ पर सवार गिरिराज प्रभु की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु लालायित थे। भजन संकीर्तन की धुन पर आनंद शिखर को स्पर्श कर रहा था, श्रद्धालु परम आनंद में सराबोर थे। शरद शंकर मुखिया ने गिरिराजजी को राजाधिराज की शैली में सजाया। हीरे, पन्ने के आभूषणों में उनकी छवि हर किसी को आकर्षित कर रही थी।
विज्ञापन

जब प्रभु दर्शन को श्रद्धालु लालायित थे तभी आसमान में बादल घिर आए। इधर ब्रजवासी गिरिराज धरण के जयकारे लगा रहे थे मानो एक बार फिर भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का मानमर्दन कर ब्रजवासियों की लाज रख ली। शहनाई की सुरीली धुन और ब्रज के रासलीला के बीच भक्त नृत्य कर आनंद की अनुभूति करते रहे।
विज्ञापन

छप्पन भोग मेले में हजारों श्रद्धालु चाट चटकारे के साथ खेल खिलौनों का लुत्फ उठा रहे थे। इससे पूर्व ब्रज के हजारों साधु संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने माखन मटकी भेंट कर हाईकोर्ट के जज आलोक कुमार मुखर्जी आदि का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला जज अजीत सिंह, उपजिलाधिकारी सदाकांत गुप्ता, भरतपुर के जिलाधीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्सव में अध्यक्ष दीनानाथ अग्रवाल, महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती, कन्नू सर्राफ, दिनेश सादाबाद, राजेंद्र सर्राफ, भगवान दास खंडेलवाल, नीरज गोयल, महावीर अग्रवाल, मुख्य संयोजक संजय जिंदल, राघवेंद्र गर्ग, अमित मर्बिल, अमरनाथ गोयल, राजीव अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed