{"_id":"598dfa934f1c1bdf2b8b494c","slug":"161502476947-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन वे व्यवस्था के तहत होंगे ठाकुर जी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन वे व्यवस्था के तहत होंगे ठाकुर जी के दर्शन
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बांके बिहारी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। 15 अगस्त और कृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन में भारी भीड़ के आने की संभावना को देखते हुए ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अभेद सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा जा रहा है। बांकेबिहारी महाराज के दर्शन की वन वे व्यवस्था होगी। व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को एक गेट से प्रवेश और दूसरे गेट से निकासी दी जाएगी।
मंदिर कोतवाली प्रभारी के अनुसार ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव को देखते हुए पहले की प्रमुख त्योहारों पर की गई वन वे व्यवस्था भी कृष्ण जन्माष्टमी पर की जाएगी। 15 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी पर मंगलवार की सुबह से लेकर अगले दिन बुधवार की दोपहर तक मंदिर में दर्शन की व्यवस्था वन वे रहेगी। वन वे व्यवस्था के तहत विद्यापीठ चौराहा और बांकेबिहारी पुलिस चौकी की ओर से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर 3 से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि परिक्रमा मार्ग वीआईपी रोड से आने वाले श्रद्धालु गेट 2 से अंदर जाएंगे। श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद गेट नंबर 1 और 4 से निकाला जाएगा। गेट नंबर 5 को आपातकाल और सेवायत गोस्वामियों के लिए ही खोला जाएगा।
70 कैमरों से रखी जाएगी नजर
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की ओर आने वाले सभी नौ रास्तों पर लगे 70 सीसीटीवी कैमरों से हर आने जाने वाले पर नजर रखी जाएगी। मंदिर के अंदर और बाहर लगे कैमरों को दुरुस्त कराया जा रहा है। बांकेबिहारी पुलिस चौकी पर बने निगरानी कक्ष से सीसीटीवी कैमरों पर नजर रखी जाएगी। इधर मंदिर के अंदर लगे कैमरों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर गोस्वामी समाज प्रबंधन के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। मंदिर की साज सज्जा की व्यवस्था गोस्वामी समाज संभालेगा जबकि प्रबंधन की व्यवस्था मंदिर प्रशासन संभालेगा।