फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मैनपुरी में किशोरी और महिला की कटी चोटी

मैनपुरी में किशोरी और महिला की कटी चोटी

Fri, 11 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी में किशोरी और महिला की कटी चोटी
म‌ह‌िला की कटी चोटी - फोटो : amar ujala
मैनपुरी/बरनाहल। जिले में चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को भी दो स्थानों पर चोटी कटने की घटनाएं सामने आई हैं। एक स्थान पर युवक के सिर के बाल कट गए। तीनों को परिवारीजनाें ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली के नगला भंत निवासी मनोज यादव की 12 साल की पुत्री गुड़िया शुक्रवार की सुबह घर पर थी। उसको अपने सिर में हलचल महसूस हुई। उसने जब अपने सिर पर हाथ रखा तो उसकी चोटी कट चुकी थी। दहशत में आने के बाद उसके सिर में दर्द हुआ। परिवारीजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कसबा बरनाहल निवासी रिहाजुद्दीन की पत्नी सायरा बानो शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे बर्तन साफ कर रही थी। अचानक उसकी चोटी कट गई। उसको सिर में दर्द और घबराहट होने लगी। बाद में वह बेहोश हो गई। परिवारीजनों ने महिला को प्राथमिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया। मौकेे पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने परिवारीजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोगांव क्षेत्र के नगला शीशम निवासी 20 वर्षीय आशीष राजपूत गुरुवार की रात नौ बजे घर पर था। उसे एक अजीब सा कीड़ा दिखाई दिया। उसने कीड़े की फोटो खींचने के लिये जैसे ही मोबाइल निकाला वैसे ही कीड़े ने युवक पर हमला कर दिया। देखते ही देखते उसके सिर के बाल कटकर गिर गये और वह बेहोश हो गया।


जानकारी होते ही परिवारीजनाें ंने कीड़े को एक बजनदार चीज से दबा दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार जब कीड़े के ऊपर से वजनदार चीज हटाई तब तक कीड़ा मर गया। कीड़े के पंखो के सामने लगे ब्लेट नुमा धारदार पंख ग्रामीणों के बीच चर्चा का बिषय बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed