फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पहले चरण में 32396 किसानों का ऋण होगा माफ

पहले चरण में 32396 किसानों का ऋण होगा माफ

Wed, 02 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
पहले चरण में 32396 किसानों का ऋण होगा माफ
home loan5
एटा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कृषि ऋण मोचन योजना के तहत पहले चरण में जिले के 32396 केसीसी धारक किसानों के अभिलेखों का सत्यापन दोबारा कराने के बाद ऋण माफी का लाभ दिया जाएगा। प्रमुख सचिव कृषि ने ऋण माफी के दायरे में आए किसानों की सूची जिला प्रशासन को भेज कर आठ अगस्त कर लेखपालों से सत्यापन कराने के आदेश दिए हैं। सत्यापन के बाद पहले चरण में ऋण माफी के दायरे में आए इन किसानों का ऋण माफ किया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि जिले की बैंकों ने 65,658 कर्जदार किसानों का डाटा फीड किया था। इन किसानों ने बैंकों से छह अरब 23 करोड़ से अधिक रुपये फसली ऋण लेने के बाद करीब 11 करोड़ रुपये कर्ज लौटा दिया है। बैंकों की ओर से कृषि निदेशालय को भेजी गई किसानों की सूची को फिल्टर कर दोबारा जिला प्रशासन को भेजा गया है। सूची में दर्ज 65658 किसानों में 290 किसानों के नाम डिलीट कर फाइनल सूची 65,368 किसानों की भेजी गई है। इनमें से 32,396 किसानों के आधार लिंक हैं, जबकि 33,262 किसानों के आधार लिंक नहीं हैं। अब शासन ने पहले चरण में ऋण माफी का लाभ देने के लिए 32,396 के अभिलेखों का दोबारा सत्यापन कराने का फैसला किया है। प्रमुख सचिव कृषि राजनीश गुप्ता ने आदेश में कहा कि किसी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए बैंकों से मिली किसानों की सूची का तहसीलदार के माध्यम से लेखपालों द्वारा आठ अगस्त कर सत्यापन कराया जाए ताकि पहले चरण में जिन किसानों को एक लाख रुपये कर्ज माफ होना है उनकी सूची तैयार की जा सके।
विज्ञापन

--
सत्यापन के लिए किसानों को देना होगा शपथपत्र
32,396 किसानों के अभिलेखों का दोबारा सत्यापन होना है इन्हें एक शपथ पत्र भी देना होगा। इसमें किसानों को जिला, तहसील, गांव का नाम, खाता संख्या, गाटा संख्या, गाटा का क्षेत्रफल, गाटा में किसान का अंश और क्षेत्रफल का ब्योरा देना होगा। शासन ने शपथपत्र का प्रारूप भी भेजा है। जिला कृषि अधिकारी सर्वेश यादव ने बताया कि कर्ज माफी के दायरे में दूसरे चरण में आए जिले के 33,262 किसानों को अपने केसीसी खाते से आधार लिंक कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लेखपालों को दी गई सत्यापन के लिए ट्रेनिंग
सदर तहसील परिसर में बुधवार को सत्यापन में लगाए गए अधिकारियों, लेखपालों, अमीनों को पहले चरण में कर्जमाफी के दायरे में आए केसीसी खाताधारकों के अभिलेखों के सत्यापन के लिए ट्रेनिंग दी गई। सत्यापन में लेखपाल लघु, सीमांत, बड़े किसानों का निर्धारण कर मृतक किसानों का ब्योरा भी जुटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed