{"_id":"597cd1574f1c1b7f0f8b4667","slug":"161501352279-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद नरेश अग्रवाल के खिलाफ न्यायालय में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद नरेश अग्रवाल के खिलाफ न्यायालय में शिकायत
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
court
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मथुरा। समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले में परिवादी के बयान दर्ज करने के लिये 20 सितंबर की तिथि घोषित की गई है।
हाल ही सांसद नरेश अग्रवाल ने राज्यसभा में भगवान विष्णु, भगवान श्रीराम, माता जानकी और हनुमान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में कोयला वाली गली निवासी विहिप नेता गोकुलेश गौतम ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में कहा गया है कि परिवादी (शिकायतकर्ता) ने सांसद की टिप्पणी को अपने घर पर टीवी चैनल पर देखा था। जिसे सुनकर उसे मानसिक आघात पहुंचा और उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में उसने 20 जुलाई को थाना कोतवाली में एफआईआर के लिए पत्र दिया लेकिन सांसद की राजनीतिक पहुंच के चलते उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मामले में न्यायालय ने शिकायत दर्ज कर 20 सितंबर को परिवादी के बयान लेने के तिथि नियत की है।