फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हजारा नहर उफान पर, कुलावा टूटा

हजारा नहर उफान पर, कुलावा टूटा

Wed, 12 Jul 2017 11:04 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
हजारा नहर उफान पर, कुलावा टूटा
ganga
कासगंज।
विज्ञापन

हजारा नहर में पानी का दबाव बढ़ते ही बुधवार को सुबह नहर के कुलावे की दीवार टूट गई, जिससे तेजी से आए नहर के पानी में कुलावे के नाले में कटान कर दिया। जगह-जगह कई फीट के गहरी खाईयां कटान से पैदा हो गईं। कटान की तेज स्थिति देख सरकारी विद्यालय में अवकाश कर दिया गया। एसडीएम के निर्देश पर कुलावे के पानी को रोकने की कवायद शुरू की गई।

गौरतलब है कि गंगा में पिछले कई दिनों से जलस्तर बढ़ रहा है। हरिद्वार और बिजनौर की ओर से नरौरा बैराज की ओर पानी का डिस्चार्ज बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में नरौरा बैराज से जुड़ी नहरों में पानी डायवर्ट किया जा रहा है। हजारा नहर इस समय फुल चल रही है। पानी का पूरा दबाव होने के कारण ही हजारा नहर का कुलावा टूट गया। यह कुलावा नदरई में कांशीराम आवासीय योजना के क्षेत्र में मौजूद है, जिससे ये संवेदनशील इलाका है।
विज्ञापन


कुलावा कटने के बाद जैसे ही नहर का पानी कुलावे को तोड़कर तेज रफ्तार से कुलावे के नाले की ओर बढ़ा उसी के साथ ही कटान शुरू हो गया। काफी क्षेत्र में नाले के दोनों ओर कटान होने से खाईयां पैदा हो गईं। कुलावे का पानी नाले में कटान करता हुआ काली नदी की ओर चला गया। नाले के कटान से पानी के प्रवाह से कांशीराम कॉलोनी के सरकारी स्कूल के भवन को खतरा होने का अंदेशा पैदा हो गया। इसे देखते हुए सरकारी स्कूल में अवकाश कर दिया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी मौका जाकर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नहर में तेज प्रवाह के चलते कासगंज-सिकंदराऊ मार्ग के नहर पुल के एप्रोच को देखते हुए निर्माण विभाग ने एप्रोच की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक बैग में मिट्टी भरके चारों ओर लगाई है। पूरे दिन कांशीराम आवासीय कॉलोनी और नदरई इलाके में नहर के कुलावा कटने और जलस्तर बढ़ने को लेकर सनसनी बनी रही। कॉलोनी के लोग लगातार नजर बनाए हुए थे।

एसडीएम बीएल सरोज ने मौके का निरीक्षण किया। नहर विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बुलाया और कुलावे के पानी को रोकने के प्रबंध शुरू कर दिए गए। अपराह्न के समय तक कुलावे का पानी रोका गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल पानी रोका गया है, वहीं नहर में पानी न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही कुलावे की स्थायी रूप से मरम्मत कराई जाएगी।


गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि हो रही है, लेकिन अभी कहीं बाढ़ की स्थिति नहीं है। नहर के कुलावे की मरम्मत करा दी गई है। यदि कहीं भी नहर या गंगा में कटान की सूचना हो तो तत्काल प्रशासन को सूचित किया जाए। जिससे तत्काल कार्रवाई की जा सके।
आरपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed