फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कच्ची गलियां, उखड़ी सड़क बनी चिश्तीनगर की पहचान

कच्ची गलियां, उखड़ी सड़क बनी चिश्तीनगर की पहचान

Sat, 08 Jul 2017 11:37 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
कच्ची गलियां, उखड़ी सड़क बनी चिश्तीनगर की पहचान
टूटी सड़के।
फिरोजाबाद। नई आबादी क्षेत्रों के हालात में सुधार होता नहीं दिख रहा। नई आबादी में आज भी जनता नारकीय हालात से जूझने को मजबूर है। कच्ची गलियां और जर्जर सड़क चिश्तीनगर की पहचान बन गईं हैं।
विज्ञापन


नई आबादी क्षेत्रों की गलियां कच्ची होने के कारण नारकीय हालात बने हुए हैं। इसमें साफ सफाई न होने से दलदल जैसी स्थिति बन गई है। यहां जनता को नगर निगम के नाम पर सड़क, बिजली, पानी सफाई जैसी कोई सुविधा नसीब नहीं है।
विज्ञापन


बरसात होने पर हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। लोग सीढ़ियों के सहारे घर तक पहुंच पाते है। क्षेत्रीय बाशिंदों ने समस्याओं के निदान के लिए कई बार अफसरों की चौखट पर दस्तक दी, परंतु आजतक कोई सुनवाई न होने से वह भी मायूस होकर घर बैठने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असलम परवेज का कहना है कि कच्ची गलियों के निर्माण को नगर निगम अधिकारियों को कई बार लिखित में शिकायत कर चुके हैं, परंतु आजतक कोई सुनवाई नहीं हुई। नाजिम का कहना है कि क्षेत्र में जगह-जगह सड़कें काफी नीचे तक धंस गई हैं, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।


नगर निगम में कोई सुनवाई नहीं कर रहा। मुज्जफर का कहना है कि कच्ची गली में दलदल जैसे हालात हैं। गंदगी के कारण पाइप लाइन के जरिए आने वाले पानी में काफी बदवू आती है, जिससे पानी पीने का भी मन नहीं करता। मुन्नी का कहना है कि यहां रहते हुए 20 साल हो गए लेकिन आजतक क्षेत्र में कच्ची गलियां नहीं बन सकीं। नगर निगम के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed