{"_id":"59592e6b4f1c1b8c1a8b47f0","slug":"161499016811-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता की कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता की कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय यादव की कार में स्कार्पियो सवार लोगों ने टक्कर मार दी। वह बाल-बाल बच गए। लोगों ने पीछा करते हुए स्कार्पियो सहित चार लोगों को जैन नगर से दबोच लिया।
रविवार रात को सपा नेता संजय यादव अपनी कार से गोकुल रिसोर्ट से शहर की ओर आ रहे थे। नगला भाऊ के पास स्पीड ब्रेकर पर कार के चालक ने गति धीमी की तभी पीछे से स्कार्पियो सवार ने कार में टक्कर मार दी। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई। इसके बाद स्कार्पियो सवार कार को लेकर जैन नगर की तरफ भागे। संजय यादव के चालक ने कार से स्कार्पियो सवार का पीछा किया।
चौराहे पर खडे़ ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी दी तो सिपाहियों ने 100 नंबर पर फोन करने की सलाह दे दी। 100 नंबर पर फोन नहीं लगा। इस बीच संजय से मिली जानकारी के बाद अन्य लोगों ने भी स्कार्पियो का पीछा किया और जैन नगर पर स्कार्पियो सहित चार लोगों को पकड लिया। पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। पुलिस स्कार्पियो सहित चारों लोगों को थाने ले आयी है। यहां पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
वारदात कर भागे लुटेरे पुलिस ने दबोचे
फिरोजाबाद। दक्षिण थाना क्षेत्र के अंर्तगत ट्रामा सेंटर के सामने एक शोरुम पर परिवार के साथ खरीदारी कर रहे लोगों की कार का शीशा तोड़ कर बदमाश बैग लेकर भाग निकले। लोगों ने पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
रविवार रात को ट्रामा सेंटर के सामने हाईवे पर गाड़ी पार्क करके दिल्ली निवासी मनीष परिवार के साथ खरीदारी करने शोरुम में चले गए थे। इस बीच बदमाश कार का शीशा तोड़ कर बैग लेकर भागने लगे। बदमाशों को भागते देख खरीददारी कर रहे लोग चीखते हुए शोरूम से निकले और भी लोग बदमाशों के पीछे दौड़े। बदमाश टीवी वार्ड मैदान में घुस गए। यहां उन्होंने झाड़ियों में बैग फेंक दिया। एक महिला बैग उठा कर जाने लगी। तब तक भीड़ पीछा करते हुए टीवी वार्ड मैदान में पहुंच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। एसटी सिटी का कहना है कि घटना के संबंध में अभी पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।