फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   झमाझम बारिश, शहर में जलभराव

झमाझम बारिश, शहर में जलभराव

Thu, 29 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश, शहर में जलभराव
घरों के बाहर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। बुधवार की रात से शुरू हुई झमाझम बारिश गुरुवार सुबह 10 बजे तक जारी रही। पहली बारिश ने नगरपालिका की पोल खोल दी है। बारिश से शहर के निचले मोहल्लों में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी तो उठानी पड़ी लेकिन उमस भरी गर्मी से निजात मिली। इतना ही नहीं कई स्थानों पर नाले की दीवार भी ढह गईं। भले ही अधिकतम तापमान गिरकर 35.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन



पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार की शाम आसमान में बादल तो उमड़ आए। बादलों के साथ तेज बारिश भी हुई। रात से शुरू हुई तेज बारिश गुरुवार सुबह 10 बजे तक होती रही। जमकर हुई बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए। हालांकि खेतों में पककर तैयार उड़द और मूंगफली की फसल को बारिश से नुकसान भी पहुंचा है, लेकिन बारिश से नुकसान से कहीं अधिक फायदा पहुंचा है। झमाझम बारिश से किसानों की सूख रही अगैती मक्का, पशुओं का चारा और सब्जियों की फसलें एक बार फिर लहलहाने लगेंगी। धान की नर्सरी को भी नया जीवनदान मिल गया है।
विज्ञापन


किसानों के मुताबिक बारिश से खरीफ की बुवाई का भी रास्ता साफ हो गया है। किसानों के अनुसार अब खेतों में जल्द ही हल चल सकेंगे। युवा सड़कों पर पैदल, साइकिलों और बाइकों पर सवार होकर सुबह बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश ने खोली पालिका की पोल
बुधवार की रात से शुरू हुई तेज बारिश गुरुवार सुबह 10 बजे तक चलती रही। लगातार झमाझम बारिश ने पालिका की पोल खोल दी। जरा सी बारिश में नाले, नालियां भर गए।

इससे जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शहर के कचहरी रोड, बीएसएसएल ऑफिस, सीओ कार्यालय के सामने, तांगा स्टैंड, स्टेशन रोड, आश्रम रोड, देवी रोड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया।

नालों की ढही दीवारें
पहली बारिश ने ही पीडब्ल्यूडी द्वारा बने नालों की पोल खोल दी। भांवत चौराहे स्थित नाला, राधारमन रोड स्थित नाला की दीवार ढह गई। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।


अभी भी हो रही नालों की सफाई
मानसून आने को है, लेकिन अभी तक पालिका द्वारा नालों की सफाई चल रही है। शीघ्र ही नालों की सफाई न की गई तो जलभराव के हालात पैदा हो जाएंगे। शहरवासियाें ने पालिकाध्यक्ष से शीघ्र ही नालों की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed