{"_id":"5953e8874f1c1bcd738b45d1","slug":"161498671239-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित चालक ने बीएसए पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित चालक ने बीएसए पर किया जानलेवा हमला
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बुधवार शाम कार्यालय में बैठकर विभागीय काम निपटा रहे बीएसए पर निलंबित चल रहे चालक ने जानलेवा हमला कर दिया। इसके चलते उनके सिर पर चोट भी आई है। बीएसए के गार्ड ने आरोपी को दबोच लिया और कोतवाली ले गए। बीएसए ने चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
लगभग एक माह पूर्व बीएसए रामकरन यादव से उनके चालक रामकिशोर ने शराब पीकर अभद्रता की थी। साथ ही गाड़ी भी कार्यालय के अंदर घुसा दी थी। इसके चलते बीएसए ने चालक खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। साथ ही उसको निलंबित कर दिया था। तभी से रामकिशोर बीएसए से रंजिश मानता है।
इसके चलते बुधवार की शाम करीब सात बजे बीएसए कार्यालय में बैठे विभागीय कार्य कर रहे थे। तभी निलंबित चालक अंगौछा ओढ़ कर कार्यालय में घुस आया और बीएसए के सिर पर घूसा मारकर जानलेवा हमला किया। इससे बीएसए के सिर पर चोट भी आई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने चालक का अंगौछा पकड़कर बचने की कोशिश की तो वह भाग गया। भागता देख बीएसए का गार्ड भी उसके पीछे भाग लिया। गार्ड ने चालक को दबोच लिया। इसके बाद सभी उसे पकड़ कर कोतवाली ले गए। वहां बीएसए ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है।